Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीती रात करीब 11:30 बजे एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अनुसार, अब तक घटनास्थल से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।
बता दें, भिवंडी में गुरुवार देर रात चार मंजिला इमारत आंशिक रूप से ढह गई, जिसके बाद NDRF सहित एक व्यापक बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारी अभी तक इमारत गिरने के सटीक कारण का पता नहीं लगा पाए हैं और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि घटना के समय इमारत के अंदर कितने लोग मौजूद थे।
Also read: संसद ने पारित हुआ सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, PM मोदी बोले - वादा पूरा, अब पेपर लीक माफिया को बख्शा...
NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस हादसे पर अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में 48 कमरे थे, हर मंज़िल पर 12 कमरे बने हुए थे। जानकारी के अनुसार, इस इमारत में पहले से ही मरम्मत का काम चल रहा था, लेकिन अचानक ये हादसा हो गया। जिसके बाद लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरु किया है। इस दौरान अभी तक 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुकें हैं। जबकि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।