IMD Rain Alert: सूरज की तपिश के चलते पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू से जूझ रहा था, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज राहत मिलने वाली है। IMD ने बताया है कि 2 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बदलते मौसम से तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये स्थिति 5 जून तक बनी रह सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन दोपहर या शाम के बाद आंधी-हल्की बारिश का दौर शुरु हो सकता है। इस दौरान40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-28 डिग्री तक के आसपास रहने की उम्मीद है।
Also read: गुजरात पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा वार, 2289 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश; 638 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। इस दौरान 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।
पंजाब और हरियाणा में भी बारिश
IMD की मानें तो पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर और हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। आंधी-बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिसका असर चारधाम यात्रा पर पड़ सकता है।