Search KhabarFast

Press ESC to close

CBSE 12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, Verification और Re-evaluation Portal हुआ एक्टिव; ऐसे करें अप्लाई

CBSE 12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, Verification और Re-evaluation Portal हुआ एक्टिव; ऐसे करें अप्लाई

CBSE Result Verification 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 12 के छात्रों के लिए पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल एक्टिव कर दिया है। अब छात्र अपने मार्क्स की वेरिफिकेशन, आंसर बुक की स्कैन्ड कॉपी और री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बोर्ड ने टेक्निकल ग्लिचेस को ध्यान में रखते हुए पोर्टल को मजबूत किया है, ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

CBSE ने साफ तौर पर कहा है कि वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए विंडो 6 जून तक खुली रहेगी। बता दें, यह पोर्टल 29 मई से लाइव होना था लेकिन उस समय छात्रों को तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद  कल (सोमवार) को भी पोर्टल लाइव होना था लेकिन तकनीकी समस्या की वजह से लॉन्च नहीं हो पाया था। लेकिन आज मंगलवार को पोर्टल लाइव हो गया है। 

Also read: Success Story : सोशल मीडिया से की पढ़ाई, 2 बार क्रैक की UPSC; पहले IPS व फिर बनी IAS

कैसे करें अप्लाई?

1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें।

2. इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'Post Result Activities', 'Verification/Re-evaluation' या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और स्कूल नंबर डालकर लॉगिन करें।

4. इसके बाद Verification of Marks, Re-evaluation of Answers के लिए संबंधित विषय चुनें।

5. फिर ऑनलाइन (कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से फीस जमा करें।

6. आवेदन सबमिट करने के बाद रसीद और एप्लीकेशन नंबर डाउनलोड कर लें। इससे आप बाद में आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

7. री-इवैल्यूएशन के लिए पहले आंसर बुक की स्कैन्ड कॉपी प्राप्त करना जरूरी है।

8. मार्क्स बढ़ने या घटने के बाद नई मार्कशीट जारी होगी और वही मान्य होगी।

सेवाएं और फीस

1. स्कैन्ड आंसर बुक कॉपी: ₹100 प्रति विषय

2. मार्क्स वेरिफिकेशन: ₹100 प्रति विषय

3. री-इवैल्यूएशन: ₹25 प्रति प्रश्न

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Success Story : अदिति ने दो बार क्रैक की UPSC, बनी IFS अफसर; पढ़े इनके संघर्ष की कहानी

आज हम आपको ऐसी ही कहानी बताने जा रहे है जिन्होंने कड़ी मेहनत से से पहली बार मे ही UPSC में अपने नाम का परचम लहरा दिया था। आज हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश की रहने वाली अदिति छपारिया की।

Success Story : सोशल मीडिया से की पढ़ाई, 2 बार क्रैक की UPSC; पहले IPS व फिर बनी IAS

UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। कुछ युवा कई प्रयासों के बाद भी परीक्षा पास करने में असफल हो जाते हैं, लेकिन कुछ होनहार युवा पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast