IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। जिससे देश के कई हिस्से में आंधी-तूफान और गरज-चमक वाली बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी चेतावनी दी है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश के अन्य राज्यों में भी तेजी से पहुंत रहा है, जिससे बहुत-ही जल्द लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने 22 जून तक पहाड़ी इलाको से लेकर मैदानी इलाको तक अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाको जैसे जम्मू-कश्मीर में अच्छी बारिश संभव है। तो वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड अलग-अलग जगहों पर आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है।
दूसरी तरफ, मैदानी इलाके जैसे दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य, केरल, कर्नाटक में भी बारिश के आसार हैं।
Also read: Petrol-Diesel Price : पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव
दिल्ली का मौसम
दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज 19 जून (शुक्रवार) को बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26-28°C के करीब रहेगा।
UP में लू और बारिश की चेतावनी
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। लेकिन इस दौरान मेरठ, बरेली, कानपुर, प्रयागराज जैसे इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। जबकि कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है।
हरियाणा में मौसम का हाल
हरियाणा-चंडीगढ़ सहित पूरे राज्य में 18-22 जून तक छिटपुट बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।