Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 18 राज्यों में भारी बारिश, अगले 12 घंटों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 31 अगस्त का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से 18 राज्यों में भारी बारिश, अगले 12 घंटों में बरसेंगे बादल; यहां पढ़े 31 अगस्त का मौसम अपडेट

31 August Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 314 अगस्त को देशभर में बारिश का दौर जारीी रहेगा। IMD ने बताया है कि अगले 12 घंटे के अंदर देश के लगभग 18 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। तो चलिए जानते है देशभर में कैसा रहेगा आज 31 अगस्त का मौसम?

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने देश के 18 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 

Also read: देश की सुरक्षा से खिलवाड़, सीसीटीवी से पाक भेजा लाइव फीड, ISI के बड़े मॉड्यूल का खुलासा

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD की मानें तो आज देश की राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान छिटपुट बारिश भी हो सकती है। IMD ने बताया कि बारिश का ये सिलसिला 01 सितंबर को भी जारी रहेगा। जिससे अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा NCR के कुछ इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में व्यापक बारिश हो सकती है। IMD ने वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, शामली और गाजियाबाद जैसे कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला 31 अगस्त से 05 सितंबर तक जारी रह सकता है।

बिहार में 31 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 05 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे है। आज भी कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

100% इथेनॉल वाले E100 फ्यूल को मंजूरी, एमिशन नियमों में भी सरकार ने किया बदलाव

सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1989 में बदलावों के तहत, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज़ ने नोटिफ़ाई किया है, फ़्लेक्सिबल फ़्यूल पर चलने के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई गाड़ियों में E100 इथेनॉल फ़्यूल के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी है। गज़ट नोटिफ़िकेशन के मुताबिक, सरकार ने फ़्लेक्स-फ़्यूल गाड़ियों के लिए तय एमिशन स्टैंडर्ड्स में E85 के साथ E100 को भी शामिल किया है, जिससे लगभग प्योर इथेनॉल पर चलने के लिए डिज़ाइन की गई गाड़ियों का रास्ता साफ़ हो गया है।

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 33% वोटरों के नाम हटाने के आरोप पर ECI-केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

SC on Maharashtra SIR: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में इलेक्शन कमीशन (ECI) की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के तहत वोटर रोल में नाम शामिल कराने के इच्छुक लोगों के लिए डॉक्यूमेंट्स, जिसमें दावे और आपत्तियां शामिल हैं, फाइल करने की तारीख बढ़ाने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 27 October: चक्रवात अर्नब से ओडिशा में रेड अलर्ट, 27 अक्टूबर को 25 इन राज्यों में होगी भारी बारिश; यहां पढ़ें IMD अपडेट

IMD Weather update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साइक्लोन अर्नब के 28 अक्टूबर की दोपहर को यनम के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने से पहले एक बहुत गंभीर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast