15 Sep Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम तो कहीं भारी बारिश दस्तक दे रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी लगातार मौसमी अलर्ट जारी कर रहा है। आज 15 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। IMD की मानें तो कई राज्यों में बादल बरसने के आसार बने हुए है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भूस्खल का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज कई इलाकों में छिटपुट बरिश हो सकती है। जबकि कई इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। तो चलिए देशभर के मौसम का हाल जानते हैं।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने लगभग 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और मेघालय में जोरदार बारिस हो सकती है। इसके अलावा IMD ने पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान भूस्खलन का भी खतरा शामिल है। ऐसे में IMD और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इन सभी राज्यो मं हवा की स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। जबकि कुछ इलाकों में मानसून का रौद्र रूप देखा जा सकता है।
Also read: सास-बहू के झगड़े का खूनी अंजाम, बहू ने 65 वर्षीय सास का सिर जमीन पर पटका, हुई मौत
दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह बौछारें पड़ सकती है। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनोंतक जारी रह सकता है। जबकि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम?
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। कई इलाकों में हल्की बौछारों के साथ आंधीके साथ भारी बारिश संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया सकता है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में बारिश अभी भी जारी है। IMD भी लगातार कई इलाकों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। IMD ने सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर जैसे कई इलाकों के लिए चेतावनी दी है। इस दौरान भारी बारिश की संभावना है। जिस वजह से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।