Search KhabarFast

Press ESC to close

Petrol-Diesel Price Hike: आज से गाड़ी चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े; यहां देखें नई कीमत

Petrol-Diesel Price Hike: आज से गाड़ी चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े; यहां देखें नई कीमत

Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज इजाफा कर दिया गया है। पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल अब 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। पेट्रोल-डीजल की नई कीमते आज शुक्रवार 5 बजे से लागू हो गई है। दरअसल, तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने यह फैसला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, हॉर्मुज जलडमरू पर संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण लिया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्यों बढ़ी?

बता दें, अमेरिका और ईरान जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बड़े लेवल पर बाधित हुई थी। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा हुआ और तेल कंपनियों को काफी नुकसान भी पहुंचा। कंपनियों ने पिछले चार साल से कीमतों को स्थिर रखा था, लेकिन अब स्थिति अनियंत्रित हो गई है। बीते कुछ समय पहले तक कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, लेकिन अब ये बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है।

वहीं, अब अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो प्रति लीटर ₹3 की बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। यानी एक सामान्य कार में 40-50 लीटर टैंक भरने पर ₹120 से ₹150 तक अतिरिक्त खर्च करना होगा। दोपहिया वाहन चालकों को भी खर्चा करना पड़ेगा।

Also read: Milk Price Hike: आम जनता को झटका! अमूल के बाद मदर डेयरी दूध भी हुआ महंगा, यहां चेक करें नए रेट

प्रमुख शहरों में ईंधन की नई कीमतें

दिल्ली: पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर (पहले ₹94.77), डीजल ₹90.67 प्रति लीटर (पहले ₹87.67) 

मुंबई: पेट्रोल ₹106.68 प्रति लीटर, डीजल ₹93.14 प्रति लीटर 

कोलकाता: पेट्रोल ₹108.74 प्रति लीटर, डीजल ₹95.13 प्रति लीटर 

चेन्नई: पेट्रोल ₹103.67 प्रति लीटर, डीजल ₹95.25 प्रति लीटर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold Silver Price: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार? खरीदारी से पहले चेक करें 12 जून का ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। बुलियन बाजार में तेजी के चलते दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, खरीद की सीमा तय; इन लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत ईंधन खरीदने की सीमा तय कर दी गई है, जिससे कुछ लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस फैसले का उद्देश्य ईंधन के दुरुपयोग को रोकना और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाना बताया जा रहा है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल...सेंसेक्स 1695 अंक चढ़ा, निवेशकों की भारी कमाई

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर के बाद आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast