Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरे, अब बारिश बढ़ाएगी ठंड; UP-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरे, अब बारिश बढ़ाएगी ठंड; UP-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम

Delhi-NCR Weather:फरवरी की शुरुआत में उत्तरी भारत के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। आज 03 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR घने कोहरे की मोटी चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे के साथ-साथ हल्की बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। दरअसल, यह स्थिति एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी है, जो उत्तरी और मध्य भारत में मौसम को प्रभावित कर रहा है।

दिल्ली-NCR में कोहरा और ठंड

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। IMD के अनुसार, कई जगहों पर दृश्यता 100 से 200 मीटर तक सीमित रही, जिससे हवाई, रेल और सड़क यातायात में देरी हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, जबकि कुछ अलग जगहों पर घना कोहरा देखा जा सकता है। इसके अलावा IMD ने हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना भी जताई है, जिससे ठंड और बढ़ी सकती है।

कैसा है उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज ठंडा और नम बना हुआ है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया है, और IMD ने 3-4 फरवरी को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बारिश के बाद इसमें गिरावट आ सकती है।

हरियाणा का मौसम अपडेट

हरियाणा में पंजाब की सीमा से लगते इलाकों में घना कोहरा और ठंडी लहर जारी है। IMD ने राज्य में 3 फरवरी को अलग-अलग जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। साथ ही हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। करनाल जैसे क्षेत्रों में पहले ही ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जो मौसम की सक्रियता का संकेत है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी समान स्थिति बनी हुई है, जहां सुबह के समय कोहरा यातायात को प्रभावित कर रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव

IMD के अनुसार, यह मौसम पैटर्न 5 फरवरी तक जारी रह सकता है, जिसमें कोहरे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।  हालांकि, बारिश और ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ सकती है। बता दें, उत्तरी भारत में यह मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण है, जो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी ला रहा है। मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी कर रहा है, इसलिए नागरिकों को आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेते रहना चाहिए।

Leave a comment