कानपुर के बाबा मुफ्ती का बड़ा दावा, इशारों पर नाचते हैं भूत-प्रेत; आत्माओं की लगती है आदालत!

कानपुर के बाबा मुफ्ती का बड़ा दावा, इशारों पर नाचते हैं भूत-प्रेत; आत्माओं की लगती है आदालत!

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला दावा सामने आया है। यहां के एक मुफ्ती बाबा ने बड़ा दावा किया है। मुफ्ती आलम का कहना है कि उनके पास हर समस्या का हल है, भूत-प्रेत तो उंगली के इशारे पर नाचते हैं और आत्माओं की अदालत लगती है।

बाबा मुफ्ती आलम की उम्र महज 28 साल है और वह कानुपर के मकनपुर के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि लोगों को भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाते हैं। कभी-कभी प्रेतात्मा उनसे आकर बातें भी करती है।

बाबा का बड़ा दावा

जानकारी के अनुसार, मदरसे से शिक्षा हासिल करते वक्त बाबा की आर्थिक स्थिति खास नहीं थी लेकिन, देखते दी देखते बाबा इतने फेमस हो गए हैं कि एक आलीशान मदरसा बना लिया है और यहां भूत-प्रेत के लिए महंगा ऑफिस भी तैयार किया गया है। एक तरफ बाबा लोगों को नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाने का दावा करते हैं, वही दूसरी तरफ लोग उनके ऊपर सवाल उठा रहे हैं। सवाल ये है कि एक समय में खुद समस्याओं से जूझ रहे बाबा आलम अचानक करोड़पति कैसे बन गए। 

पहले भी किए गए दावे   

बाबा मुफ्ती आलम के पास लाखों रुपए कहां से आते है, ये तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन देश से लेकर विदेश तक इनके लाखों चाहने वाले हैं। इनके धार्मिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। जानकार का कहना है कि पहले भी इस तरह के बाबा सामने आए हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा से मुक्त कराने का दावा करते हैं। हालांकि, इन दावों की सच्ताई की पुष्टी नहीं की जा सकती है।

Leave a comment