CBSE Admit Card 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Admit Card 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE Board Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड उनके स्कूलों से मिलेंगे, जबकि प्राइवेट कैंडिडेट्स इसे सीधे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना हॉल टिकट प्राप्त कर लें और सभी डिटेल्स की जांच करें।  
 
मालूम हो कि CBSE की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, सब्जेक्ट कोड, परीक्षा की तारीखें और रिपोर्टिंग टाइम जैसी अहम जानकारी शामिल होती है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उन्हें प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो छात्रों को तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क करें। 
 
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड? 
 
रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड स्कूलों द्वारा डाउनलोड किए जाते हैं। स्कूल अधिकारी निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'परीक्षा संंगम' पोर्टल पर क्लिक करें।
3. 'एडमिट कार्ड, सेंटर मटेरियल फॉर मेन एग्जाम 2026' लिंक पर स्क्रॉल करें।
4. क्लास 10 या क्लास 12 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
5. यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
6. एडमिट कार्ड डिस्प्ले होंगा, जिसके बाद उसे उन्हें डाउनलोड करें और प्रिंट लें। 
 
प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है: https://cbseit.in/cbse/web/regn/login.aspx। वे यहां से अपनी क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर छात्र खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते; उन्हें स्कूल से ही प्राप्त करना होगा।
 

Leave a comment