Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 28 October: चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल जारी, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी; यहां पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 28 October: चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल जारी, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी; यहां पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

IMD Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' आंध्र प्रदेश और यनम तट पर लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है। चक्रवात का केंद्र आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के बेहद करीब है। इस दौरान लैंडफॉल हो रहा है। तो वहीं, हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटा बताई गई है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो चलिए IMD से जानते है कि आज 28 अक्टूबर 2026 बुधवार का मौसम कैसा रहेगा।

इन राज्यों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने देश के लगभग 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश,  पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ शामिल है, जहां मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ बर्फबारी की गतिविधि जारी रहेगी।

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर

IMD ने बताया कि लैंडफॉल के बाद चक्रवात कमजोर होते हुए अंदरूनी हिस्सों की ओर बढ़ेगा। इस दौरान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा में भारी से भी बहुत भारी बारिश संभव है। हालात को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में शिफ्ट किया है। साथ ही, प्रभावित जिलों में स्कूल-कॉलेज बद रखने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा दक्षिण तट रेलवे ने 27-28 अक्टूबर के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। तो वहीं, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी गई है।   

Also read: दिवाली-छठ पर टिकट नही मिलने का झंझट खत्म! दिल्ली-पटना के बीच बढ़ाई गई ट्रेनों की संख्या

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के लिए शर्तें तय कीं, NOC किया जारी

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के लिए कानून-व्यवस्था के नज़रिए से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। इसके लिए ज़मीन के मालिकाना हक वाली अथॉरिटी से पहले से इजाज़त लेनी होगी और कई शर्तों का पालन करना होगा, जिसमें रैली शाम 5 बजे तक खत्म हो जानी चाहिए

दिवाली-छठ पर टिकट नही मिलने का झंझट खत्म! दिल्ली-पटना के बीच बढ़ाई गई ट्रेनों की संख्या

Indian Railway Announcement For Diwali-Chhath: दिवाली-छठ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। त्योहारी सीजन पर लोगों के आवागमन को देखते हुए 6200 से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast