Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 14 Sep: आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल, अगले 10 घंटे के अंदर इन 17 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam 14 Sep: आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल, अगले 10 घंटे के अंदर इन 17 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

IMD Rain Alert for 14 Sep: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 14 सितंबर सोमवार के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, आज देशभर में मानसून  की गतिविधि बढ़ सकती है। इस दौरान कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी संभव हैं। इसी के साथ हवा की स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा। IMD ने पहाड़ी राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, जहां अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। तो चलिए देशभर के मौसम का हाल जानते हैं। 

Also read: BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

इन राजयों में जोरदार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि देश के लगभग 17 राज्यों में झमाझम बारिश होगी। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश,  झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़,गुजरात, असम, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इन राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा भीचलेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। दिल्ली में आज के लिए बारिश का अलर्ट है। इस दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी मानसून अपने चरम पर है। बिहार में गंगा नदी उफान पर है, जिस वजह से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। प्रशासन लगातार राहत-बचाव कार्यों में जुटी हुई है। तो वहीं, केरल, तेलंगाना और असम जैसे राज्यों में भी बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते दिनों असम में आई बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित किया। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast