Horoscope Today 14 September 2026, Aaj Ka Rashifal:आज 14 सितंबर 2026 सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आज गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसके अलावा आज हरतालिका तीज भी मनाई जा रही है। इसी के साथ आज के दिन कई राशियों को बप्पा का आर्शीनाद मिलेगा। तो चलिए सभी 12 राशियों का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों को आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से काम समय पर पूरा होगा। बॉस तारीफ कर सकते हैं। माता-पिता के आर्शीवाद से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें। प्रतियोगिता की परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी।
वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों को आज के दिन अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कारोबार कर रहे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आय के सोर्स बनेंगे। सहकर्मियों की चालाकी से बचकर रहें। नौकरी में तारीफ मिल सकती है। अटका हुआ काम पूरा होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। धैर्य से काम करें। भविष्यों की योजनाओं की प्लानिग कर सकते है। लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। परिवार के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक सावधानियां बरतें। निवेश में जल्दबाजी न करें। दोस्तों के बीच की कड़वाहट दूर होगी।
कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों को आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। थोड़ा सोच-समझकर बोलें। अच्छी सेहत के लिए योगा करते रहे।
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। माता-पिता को संतान पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। जीवनसाथी को गिफ्ट दें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों को आज के दिन अचानक से धन लाभ होगा। नौकरी-व्यापार में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं। परिवार को समय दें। पुराने दोस्तों की मदद से आपकी समस्या हल होगी। तनाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन धैर्य बनाएं रखें।
Also read: Ganesh Chaturthi 2026: कल घर आएंगे बप्पा, यहां देखें गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त, नोट करें पूजा विधि और भोग की लिस्ट
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। बातचीत करने से समस्या का समाधान निकलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी नौकरी का ऑप्शन मिल सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन आखिर में सब आपकी तारीफ करेंगे। बड़ों ने जो काम आपको सौंपा है, उसे टाले नहीं।
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज के दिन वृश्चिक राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि, कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए अच्छा मौका है। पैसों के मामलों में धोखा मिल सकता है। इनकम बढ़ाने के बारे में सोचें। माता-पिता का आर्शीवाद बना रहेगा। अगर जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें बाहर ले जाएं। अपने शब्दों और विचारों में स्पष्टता रखें।
धनु राशि (Sagittarius):आज के दिन धनु राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपनी जुबान पर काबू रखें। सहकर्मियों को आपकी सफलता से जलन होगी। अपने काम पर फोकस रखें। परिवार में किसी की शादी की बात शुरु हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn):आज के दिन मकर राशि वालों को कुछ बातों को लेकर चिंता सता सकती है। काम समय पर पूरा न होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कॉलेज के छात्रों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। काम का बोझ बढ़ने से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। कारोबार के काम को लेकर पिता की सलाह काम आएगी। कानूनी विवाद में जीत हासिल होगी।
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन तनाव से बचना होगा। नौकरी में प्रमोशन के चांसेंस बढ़ सकते है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मीन राशि (Pisces): आज का दिन मीन राशि वालों का सामान्य रहेगा। करियर के लिए बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों पर काबू रखें।