Kal Ka Mausam 20 August 2026: 20 अगस्त को देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। पंजाब में भी बारिश और गरज-चमक वाला मौसम रह सकता है।पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश का प्रभाव बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर में भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
बिहार और उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में 20 अगस्त को कई जगह बारिश और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। बिहार में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि झारखंड में कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का मौसम रहेगा। राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति रह सकती है। मध्य प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है।
नार्थ-ईस्ट में कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 अगस्त को भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। ओडिशा में बारिश की गतिविधि आगे बढ़ने का अनुमान है।असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में बादल और बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है।महाराष्ट्र के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश जारी रह सकती है। गुजरात और गोवा में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में बारिश की आशंका
कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर बना रह सकता है। तटीय क्षेत्रों में बादल और बारिश की गतिविधियां अधिक रह सकती हैं। कुल मिलाकर 20 अगस्त को देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मानसून की सक्रियता अधिक रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार 20 अगस्त से 24 अगस्त के बीच पूर्वी और मध्य भारत में मानसूनी गतिविधियों में फिर तेजी आने की संभावना है।
Also read: सीएम विजय ने जनता के खोले खजाने, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ाकर किया 25 लाख रुपए; किसानों के हित में भी बड़ा फैसला