CM Dhami: मानसून के चलते अक्सर पहाड़ो में भू-सख्लन तो मैदानो में जलभराव के कारण सड़को पर अधिक प्रभाव पड़ जाता है। वर्तमान में भी मानसून सक्रिय है इसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़को के पुनर्निर्माण व गड्ढा मुक्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में 15 सितंबर तक बरसात का मौसम रहता है, जिसके बाद बारिश कम होने लगती है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई समेत सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े सभी विभागों व केंद्रीय एजेंसियों को 15 सितंबर तक सड़क मरम्मत से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि इसके बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से किया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा, त्योहारों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को देखते हुए सड़कों को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहरी निकायों और ग्रामीण क्षेत्र की पंचायतों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। सड़क मरम्मत कार्यों का वह स्वयं निरीक्षण करेंगे।
Also read: उत्तराखंड कैबिनेट के 17 बड़े फैसले, हाइब्रिड गाड़ियों से छूट वापस; ऋषिकेश में बनेगा कैंसर इंस्टीट्यूट