Dehradun Hospital Fire: उत्तराखंड के देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। इस हादसे में ICU में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की दम धुटने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैसे लगी आग?
जानकारी के अनुसार, ICU में अचानक धुआं फैलने लगा। AC में ब्लास्ट की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। उस समय ICU में छह मरीज भर्ती थे। जिन्हें अस्पताल स्टाफ, स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने तुरंत मरीजों को बाहर निकाला गया। कई मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर बाहर लाया गया धुएं और आग की चपेट में आने से कुछ स्टाफ सदस्य और मरीज भी झुलस गए।
Also read: मुख्यमंत्री धामी ने खण्डूरी परिवार को दी सांत्वना, बोले- उत्तराखंड ने खोया एक अनुशासित सैनिक
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सभी मरीजों को सुरक्षित निकालकर अन्य नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। शिफ्ट किए गए छह मरीजों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसएसपी प्रमोद डोबाल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। चो वहीं, फायर विभाग ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट में AC में शॉर्ट सर्किट को मुख्य वजह बताया जा रहा है।