Search KhabarFast

Press ESC to close

Google के AI चश्मों की एंट्री, क्या अब खत्म हो जाएगा मोबाइल फोन का दौर?

Google के AI चश्मों की एंट्री, क्या अब खत्म हो जाएगा मोबाइल फोन का दौर?

Google Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Google ने अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में ऐसे स्मार्ट AI चश्मे पेश किए हैं, जिन्हें देखकर माना जा रहा है कि आने वाले समय में मोबाइल फोन की जरूरत काफी कम हो सकती है। कंपनी ने इन नए स्मार्ट ग्लासेस के लिए Samsung समेत कई फैशन और टेक कंपनियों के साथ साझेदारी की है। Google ने अपने नए Android XR स्मार्ट ग्लासेस की झलक दिखाई, जिनमें कैमरा, स्पीकर और Gemini AI का सीधा सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि ये चश्मे सिर्फ देखने के लिए नहीं होंगे, बल्कि एक डिजिटल साथी की तरह काम करेंगे। यूजर सिर्फ आवाज देकर कई काम कर सकेंगे।

कई फीचर है चश्मे में मौजूद

इन चश्मों की मदद से रास्ता पूछना, सामने लिखी भाषा का तुरंत ट्रांसलेशन देखना, किसी रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करना या किसी चीज की जानकारी लेना आसान हो जाएगा। Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini को पूरी ताकत के साथ इन डिवाइस में जोड़ा है। कंपनी ने फैशन ब्रांड Warby Parker और Gentle Monster के साथ मिलकर नए स्टाइलिश स्मार्ट ग्लासेस तैयार किए हैं। वहीं, एडवांस मॉडल Project Aura को Xreal के साथ मिलकर बनाया गया है। इसमें आंखों के सामने स्क्रीन जैसी डिस्प्ले दिखाई देगी, जिसमें Calendar, Notes और Gemini जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

बोलकर बदल सकते  फोटो का बैकग्राउंड 

Google ने AI फोटो और वीडियो एडिटिंग फीचर भी पेश किया। अब यूजर सिर्फ बोलकर फोटो का बैकग्राउंड बदल सकते हैं, इफेक्ट जोड़ सकते हैं या वीडियो बेहतर बना सकते हैं। कंपनी ने नया Pics ऐप भी लॉन्च किया है, जिसमें फोटो पर कमेंट लिखते ही AI अपने आप एडिटिंग कर देगा। इसके अलावा Google ने Universal Cart फीचर का ऐलान किया, जिससे अलग-अलग वेबसाइट और ऐप्स से सामान चुनकर एक साथ खरीदारी की जा सकेगी। AI खुद समझेगा कि यूजर क्या खरीदना चाहता है। कंपनी ने Gemini 3.5 Flash नाम का नया AI मॉडल भी लॉन्च किया है, जिसे पहले से ज्यादा तेज और स्मार्ट बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि Google इस बार AI और स्मार्ट ग्लासेस के दम पर टेक दुनिया में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है।

Also read: Tata Motors First Flex‑Fuel Car: अब फ्लेक्स फ्यूल कार लाएगी टाटा मोटर्स, पेट्रोल-सीएनजी के बाद नया विकल्प

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Tata Motors First Flex‑Fuel Car: अब फ्लेक्स फ्यूल कार लाएगी टाटा मोटर्स, पेट्रोल-सीएनजी के बाद नया विकल्प

टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस नई तकनीक पर तेजी से काम कर रही है और उम्मीद है कि यह कार इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में बाजार में आ सकती है।

WhatsApp Incognito Chat: WhatsApp का नया धमाका! अब AI चैट होगी पूरी तरह होगी सीक्रेट, मैसेज खुद हो जाएंगे डिलीट

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास प्राइवेसी फीचर लेकर आने वाला है। नए Incognito Chat फीचर की मदद से अब यूजर्स AI के साथ पूरी तरह प्राइवेट बातचीत कर सकेंगे। खास बात यह है कि चैट खत्म होते ही सभी मैसेज और डेटा अपने आप गायब हो जाएंगे, यानी बातचीत का कोई रिकॉर्ड नहीं रहेगा। इस फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मजबूत बनाना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast