Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए नेताओं ने मंत्री पद की ली शपथ

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए नेताओं ने मंत्री पद की ली शपथ

UP Cabinet Expansion Update: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जा रही है। इन मंत्रियों में भूपेंद्र सिंह चौधरी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा 2 नेताओं को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। बता दें, यह विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

Also read: Uttar Pradesh News: योगी कैबिनेट में 6 नए चेहरों की एंट्री तय! जातिय समीकरण को मजबूत करने की कवायद

कौन-कौन बने नए मंत्री?

1. भूपेंद्र सिंह चौधरी (पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जाट नेता, मुरादाबाद)

2. कृष्णा पासवान (फतेहपुर, दलित चेहरा)

3. मनोज पांडे (रायबरेली, सपा से भाजपा में शामिल)

4. हंसराज विश्वकर्मा (वाराणसी, ओबीसी, प्रधानमंत्री की लोकसभा सीट से)

5. सुरेंद्र दिलेर (अलीगढ़, दलित)

6. कैलाश राजपूत (कन्नौज, लोधी/पिछड़ा वर्ग)

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में फ्री राशन के लिए अब करना होगा ये काम, सरकार ने जारी किया मेरा केवाईसी ऐप

Uttrakhand News: उत्तराखंड में सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। उपभोक्ता अब मेरा केवाईसी ऐप के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए हर सदस्य का आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है।

हरियाणा निकाय चुनाव में अंबाला, पंचकूला समेत कई शहरों में वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

Haryana News: हरियाणा में रविवार यानी 10 मई को नगर निगम और अन्य शहरी निकायों में मतदान जारी है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव हो रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast