Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान युद्ध का असर भारत पर भी पड़ेगा, महंगाई बढ़ने और GDP घटने की आशंका

ईरान युद्ध का असर भारत पर भी पड़ेगा, महंगाई बढ़ने और GDP घटने की आशंका

India GDP: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और महंगाई पर पड़ने की आशंका जताई गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एडीबी के चीफ इकोनॉमिस्ट अल्बर्ट पार्क ने कहा कि ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इसके कारण तेल की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि 2026 में कच्चे तेल की औसत कीमत करीब 96 डॉलर प्रति बैरल रह सकती है, जबकि 2027 में यह 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने का अनुमान है।

तेल की कीमतों का असर भारत के आर्थिक विकास पर 

एडीबी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर भी बड़ा अनुमान जारी किया है। बैंक का कहना है कि तेल की ऊंची कीमतों का असर भारत की आर्थिक विकास दर पर पड़ेगा। पहले जहां भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.9 फीसदी रहने का अनुमान था, वहीं अब इसमें 0.6 फीसदी की कमी आ सकती है और ग्रोथ घटकर 6.3 फीसदी रह सकती है। हालांकि, एडीबी ने यह भी कहा है कि अगले साल भारत की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सकती है। लेकिन फिलहाल बढ़ती तेल कीमतें और आयात पर निर्भरता चिंता बढ़ा रही है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए तेल और गैस महंगे होने का असर सीधे आम लोगों पर पड़ सकता है।

महंगाई को लेकर जताई गई चिंता

एडीबी ने महंगाई को लेकर भी चिंता जताई है। पहले भारत में महंगाई दर 4.5 फीसदी रहने का अनुमान था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया है। यानी महंगाई में करीब 2.4 फीसदी का बड़ा उछाल आ सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का कहना है कि महंगे तेल के कारण पेट्रोल-डीजल, गैस और ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ेगी। इसके अलावा खाद और उर्वरकों की कीमत बढ़ने से खेती की लागत भी बढ़ सकती है। इससे खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित होगा और खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। एडीबी की इस रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट का संकट केवल युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर भी पड़ने वाला है।

Also read: Gold-Silver Rate Today: रविवार को सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? खरीदने से पहले चेक करें 10 मई का लेटेस्ट रेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Rate Today: रविवार को सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? खरीदने से पहले चेक करें 10 मई का लेटेस्ट रेट

आज 10 मई, रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है, जिससे खरीदारों और निवेशकों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की बढ़ी चमक, चांदी 7000 रुपये उछली, जानें अपने शहर के ताजा भाव

Gold Silver Price Update: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बीते गुरुवार को बाजार होने तक चांदी की कीमतों में 7 हजार की बढ़ोतरी के बाद 2,61,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम में 600 रुपये का इजाफा किया गया। जिसके बाद सोना 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोने में 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं सोने में 2900 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast