Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: मिर्जापुर में कार्तिक स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, कालका ट्रेन से कटकर 8 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: मिर्जापुर में कार्तिक स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, कालका ट्रेन से कटकर 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Mirzapur Train Incident:उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चुनार रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय गलत दिशा में पटरी पर उतरने वाले लोग तेज रफ्तार से आ रही कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, सुबह के समय चुनार स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। एक पैसेंजर ट्रेन से उतरते हुए कुछ यात्री प्लेटफॉर्म की बजाय ट्रैक की तरफ उतर गए। ठीक उसी वक्त दूसरी तरफ से आ रही कालका-हावड़ा ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से वातावरण गमगीन हो गया।

बचाव और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, रेलवे अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और शुरुआती रिपोर्ट्स में यात्रियों की लापरवाही को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

हादसे पर CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने आला अधिकारियों को राहत बचाव के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, CM योगी ने मृतकों के लिए शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के उचित इलाज के भी निर्देश देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast