Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, होटल के कुक ने बताया आग लगने की असली वजह!

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, होटल के कुक ने बताया आग लगने की असली वजह!

Delhi News:दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। वहीं, अग्निकांड के बाद प्रशासन की तरफ से कार्रवाई जारी है। मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। होटल के मालिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस केस में होटल के कुक केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया है।

कुक केशव के खुलासे ने केस में नया मोड़ ला दिया है। पुलिस पूछताछ में उसने दावा किया कि होटल की रसोई में इलेक्ट्रीक स्टोव अचानक से बम की तरफ फट गया था। इसके बाद आग तेजी से फैली और वह घबरा गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने पूरे होटल की बिजली बंद कर दी थी।

कुक ने किया खुलासा

पुलिस का कहना है कि कुक केशव ने खुलासा किया कि बुधवार को जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक स्टोव चालू किया, कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद रसोई में आग लग गई और धुआं फैलने लगा। केशव नेगी ने कहा कि डर और अफरा-तफरी मे उसने होटल की मुख्य बिजली सप्लाई बंद कर दी और वहां से भाग निकला।

इलेक्ट्रॉनिक गेद हो गया था लॉक  

दूसरी तरफ जांच एजेंसियों का कहना है कि बिजली बंद होने के कारण इलेक्ट्ऱ़ॉनिक डोर सिस्टम काम करना बंद कर दिया। इससे लोग कमरे में फंस गए और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। पुलिस अब यह जांच रही है कि अगर बिजली सप्लाई बनी रहती तो क्या कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।      

Also read: लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा, भारतीय उच्चायोग ने जताई नाराजगी

21 लोगों की हुई थी मौत  

बता दें कि मालवीय हादसे में 21 लोगों मौत हुई थी। जिसमें 13 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि होटल में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: विधानसभा में राज्य वित्त संबंधी CAG रिपोर्ट पेश करेंगी CM रेखा गुप्ता, इस दिन की तारीख की गई तय

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की "वर्ष 2024-25 के लिए राज्य वित्त" संबंधी रिपोर्ट सदन में पेश करेंगी। दिन के कार्यसूची के अनुसार, सत्र सुबह 11 बजे नियम-280 के तहत जन महत्व के मुद्दों पर सदस्यों की चर्चा के साथ शुरू होगा।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast