UP Agniveer Vacancy: अगर आप देश की सेवा करना चाहते है और भारतीय सेना में शामिल होने का मन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश ने युवाओं के लिए अग्निवीर में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के 6 जिलों में अग्निवीर की भर्ती होने वाली है। बता दें, ये भर्ती प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक चलेगी। इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को लोक भवन में समीक्षा बैठक की, जिसमें भर्ती से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Also read: ग्रेटर नोएडा में ‘आया सावन झूम के’ की धूम, पौधारोपण से लेकर ‘सावन क्वीन’ तक रहा आकर्षण, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
इन जिलों में होगा अग्निवीर की भर्ती का आयोजन
मेरठ: 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026
बरेली: 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026
लखनऊ: 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027
वाराणसी: 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027
आगरा: 4 मार्च से 24 मार्च 2027
अयोध्या: 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027
लोक भवन में हुई बैठक में भर्ती आयोजन की जगहों पर की जाने वाली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने पेयजल की व्यवस्था से लेकर स्वच्छता और मेडिकल तक के इंतजाम करने को कहा है। इसके अलावा आने वाले सभी अभ्यार्थियों के लिए रहने और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े और ये आयोजन सुचारू रूप से पूरा हो सकें।