Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में कांवड़ शिविर में कांवड़िए की संदिग्ध मौत, 37 वर्षीय गुरमीत सिंह की गई जान

हरियाणा में कांवड़ शिविर में कांवड़िए की संदिग्ध मौत, 37 वर्षीय गुरमीत सिंह की गई जान

Haryana News: हरियाणा के रादौर क्षेत्र के गांव नाचरौन स्थित गुग्गा माड़ी के पास लगे कांवड़ शिविर में ठहरे एक कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहबाद उपमंडल के गांव तंगौर निवासी 37 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरमीत सिंह अपने साथी बीरमपाल के साथ बाइक पर हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था। वापसी के दौरान देर रात दोनों नाचरौन के पास कांवड़ शिविर में विश्राम के लिए रुके थे। सुबह गुरमीत को जगाने पर शरीर ठंडा मिलने से साथी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नाचरौन निवासी राकेश कुमार ने बताया कि गुरमीत सिंह अपने साथी बीरमपाल के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। वापसी के दौरान देर रात दोनों युवक नाचरौन के पास लगे कांवड़ शिविर में आराम करने के लिए रुक गए। सुबह जब बीरमपाल ने गुरमीत को जगाने का प्रयास किया तो उसका शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। इसके बाद घटना की सूचना सरपंच और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से गुरमीत को रादौर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: 11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों एवं संघों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत एवं सकारात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के उपरांत यूनियनों की संयुक्त एक्शन कमेटी ने ’’11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल वापिस लेने की घोषणा’’ की।

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी...इस राज्य में अग्निवीर वैकेंसी की तैयारी तेज, जल्द मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश ने युवाओं के लिए अग्निवीर में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के 6 जिलों में अग्निवीर की भर्ती होने वाली है। बता दें, ये भर्ती प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होकर अप्रैल 2027 तक चलेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast