
Nitin Nabin 12th BJP National President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आज एक नया अध्याय लिखा गया। 45 वर्षीय वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने घोषणा की कि नबीन के नाम पर ही एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ। यानी अब नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहें।
बता दें, आज पदभार ग्रहण से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के झंडेवालान देवी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर उनका फोकस रहेगा।
BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन नबीन BJP के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत देता है। इससे पहले दिसंबर 2025 में उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और अब वे जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जिन्होंने 2019 से यह पद संभाला था। नितिन नबीन के नेतृत्व में BJP का फोकस युवा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी पर रहेगा।
नितिन नबीन का राजनीतिक सफर
23 मई 1980 को बिहार में जन्मे नितिन नबीन बिहार सरकार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इस दौरान वे पांच बार के विधायक भी रहे चुके हैं। साल 2024 में उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव प्रभारी का कार्यभार संभाला। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए।
Leave a comment