Search KhabarFast

Press ESC to close

Assembly Election Result 2026 LIVE: बंगाल-असम में बीजेपी की आंधी, तमिलनाडू में विजय की TVK निकली आगे

Assembly Election Result 2026 LIVE: बंगाल-असम में बीजेपी की आंधी, तमिलनाडू में विजय की TVK निकली आगे

Assembly Election Result Update: आज का दिन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के खास है। क्योंकि आज विधानसभा चुनाव 2026 का रिजल्ट आने वाला है। जिसके लिए आज सुबह 8:00  बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा सभी काउंटिंग सेंटर्स के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Also read: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में दो दिन सुकून वाली बारिश, पहाड़ों पर बर्फ की चादर; यहां देखें देशभर का मौसम अपडेट

पश्चिम बंगाल में 294 सीटें

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण के कुछ जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुए, जबकि बाकी 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग हुई। मालूम हो कि राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच है। भाजपा उत्तर बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है, जबकि TMC राज्य में सत्ता बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। 

तमिलनाडु में 234 सीटें

तमिलनाडु में विधानसभा की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुए थे। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री M.K. स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी DMK और विपक्षी AIADMK के बीच है, जबकि थलापति विजय के नेतृत्व वाली पार्टी TVK अपने दम पर आगे बढ़ रही है।

असम की 126 सीटें

बता दें, 09 अप्रैल को असम की 126 सीटों पर पहले चरण में मतदान हुए थे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत एनडीए तीसरी बार सत्ता बनाने का लक्ष्य रखी है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस-नीत विपक्षी गठबंधन से है। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था।

केरल की 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

केरल की 140 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में हैं। कांग्रेस-नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और भाजपा-नीत एनडीए के बीच कड़ा नुकाबला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।

पुडुचेरी की 30 सीटों

अब अगर बात करें केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी कि तो 30 सीटों पर एनडीए (एआईएनआरसी-भाजपा) और कांग्रेस गठबंधन के बीच मुख्य लड़ाई है। पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की अगुवाई वाली एनडीए पिछले 20 सीटों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की उम्मीद में है।

यहां देखें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के अपडेट्स -

बंगाल के शुरुआती रुझानों में BJP आगे

बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि TMC 102 सीटों पर आगे है।

असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी का नाम

असम के शुरुआती रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। जानकारी के अनुसार,  बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही है।

पुदुचेरी में NDA को मिली बढ़त

शुरुआती रुझानों में पुदुचेरी में NDA को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। एनडीए 22 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

तमिलनाडु में विजय की पार्टी आगे

तमिलनाडु के शुरुआती रुझान सबको चौंका रहे है। फिलहाल, विजय की पार्टी TVK 84 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि द्रमुक 54 सीटों पर और अन्नाद्रमुक ने 60 सीटों पर बढ़त बना ली है।

केरल में क्या कहता है शुरुआती रुझान

केरल में यूडीएफ सबसे आगे चल रही है। यूडीएफ ने 83 सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि एलडीएफ 54 सीटों पर और भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

E20 Petrol Controversy: पेट्रोल में 20% से ज्यादा इथेनॉल मिलाने का आरोप, राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा- कंपनियों पर कार्रवाई कब?

E20 Petrol Controversy: पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर देश में नया विवाद खड़ा हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में पेट्रोल के सैंपल की जांच का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि कई जगह पेट्रोल में निर्धारित 20 प्रतिशत से ज्यादा इथेनॉल पाया गया। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि तय सीमा से अधिक इथेनॉल वाला पेट्रोल सप्लाई करने वाली तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी। वहीं, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने इन दावों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनके द्वारा सप्लाई किया जा रहा E20 पेट्रोल निर्धारित भारतीय मानकों के अनुरूप है।

'जो अपनी रक्षा नहीं कर सकती, वह आम लोगों...', हिंसक हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने पुलिस पर साधा निशाना

Abhishek Banerjee: अपने घर के पास देर रात हुई घेराबंदी पर अपना हमला तेज़ करते हुए, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को लोकल पुलिस और राजनीतिक विरोधियों पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हिंसा सुबह तक लगातार चलती रही। घंटों तक चले टकराव पर बात करते हुए, बनर्जी ने पुलिस फोर्स की ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर सवाल उठाए और बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को दिखाने के लिए क्राइम के खतरनाक आंकड़े पेश किए।

Political News: राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- देश विरोधी कौन, इस पर हो चर्चा

Rahul Gandhi vs PM Modi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी चुनौती अब भी कायम है और प्रधानमंत्री को उनसे इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए कि देश विरोधी कौन है और विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है। उन्होंने यह चुनौती प्रधानमंत्री के उस बयान के बाद दोहराई, जिसमें मोदी ने नक्सलवाद के खतरे के साथ-साथ 'दिमागी नक्सलियों' को लेकर भी चिंता जताई थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast