Search KhabarFast

Press ESC to close

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास की जमीन को लेकर YEIDA का बड़ा फैसला, 20 KM में बिल्डिंग पर ब्रेक, प्रॉपर्टी की कीमतें भरेंगी उड़ान!

नोएडा एयरपोर्ट के आसपास की जमीन को लेकर YEIDA का बड़ा फैसला, 20 KM में बिल्डिंग पर ब्रेक, प्रॉपर्टी की कीमतें भरेंगी उड़ान!

Property Near Noida Airport: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 20किलोमीटर दायरे में निर्माण पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब इस इलाके में कोई भी नई बिल्डिंग बिना एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के दिशा-निर्देशों के नहीं बनेगी।

YEIDA के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि उड़ान मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए AAI के नियमों को लागू किया गया है। AAI का कलर-कोडेड ज़ोनिंग मैप जल्द ही लागू होगा, और पूरे क्षेत्र का सर्वे कराने के लिए एक विशेषज्ञ कंसलटेंट भी नियुक्त किया जाएगा। इसका मकसद है कि हवाई यातायात में कोई बाधा न आए। ये नियम न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाएंगे, बल्कि इलाके की प्रॉपर्टी डायनामिक्स को भी बदल देंगे।

रियल एस्टेट में हलचल, मौजूदा प्रोजेक्ट्स की चमक बढ़ी

इस फैसले से रियल एस्टेट मार्केट में बड़ा बदलाव आएगा। 20किलोमीटर के दायरे में नई प्रॉपर्टी की सप्लाई सीमित होगी, जिससे मांग बढ़ने पर जमीन और प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू सकती हैं। जिन बिल्डरों ने पहले से मंजूर प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं, उनकी प्रॉपर्टी अब 'प्रीमियम' मानी जाएगी। ये प्रोजेक्ट्स ऊंचे दामों पर बिक सकते हैं, जिससे मौजूदा मालिकों और डेवलपर्स को तगड़ा मुनाफा होगा। खासकर आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को फायदा होगा, क्योंकि सीमित सप्लाई से उनकी वैल्यू बढ़ेगी। ये इलाका अब निवेशकों के लिए और आकर्षक हो गया है, लेकिन नए नियमों ने गेम को और टफ कर दिया है।

निवेशकों के लिए चुनौती, बिल्डरों की योजना में ट्विस्ट

नए निवेशकों और बिल्डरों के लिए ये फैसला टेंशन बढ़ाने वाला है। अब जमीन या प्लॉट खरीदने वालों को AAI के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। नक्शा पास कराने की प्रक्रिया में समय लगेगा, क्योंकि हर प्रोजेक्ट की बारीकी से जांच होगी। कई बिल्डरों ने इस क्षेत्र में बड़ी हाउसिंग और कॉमर्शियल परियोजनाओं की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्हें अपने प्लान को नए नियमों के हिसाब से ढालना होगा। इससे प्रोजेक्ट्स में देरी हो सकती है। कुल मिलाकर, ये नियम मौजूदा प्रॉपर्टी वालों के लिए जैकपॉट है, लेकिन नए खिलाड़ियों के लिए रास्ता थोड़ा पेचीदा हो गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी के बाद कल्याण बनर्जी पर हमला! सिर पर गेंद से हमले का दावा, भाजपा बोली-ड्रामा कर रहे

West Bengal News:पश्चिम बंगाल से एक बार फिर हमले की खबर सामने आई है। अभिषेक बनर्जी के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की जानकारी सामने आई है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर पत्थर या गेंद से हमला किया।

मन की बात में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की सराहना, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट्स से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में देश के खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने हाल ही में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता से की और खिलाड़ियों की मेहनत व सफलता की जमकर सराहना की।

विटामिन डी3 समेत और कैल्शियम समेत 30 दवाओं की कीमत हुई तय, यहां देखे पूरी लिस्ट

NPPA Medicine Price Fixation: एनपीपीए ने आम दवाओं की कीमत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनपीपीए ने आम लोगों के लिए जरूरी दवाओं की कीमत तय कर दी है। NPPA ने 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast