Search KhabarFast

Press ESC to close

अब बहुत जल्द पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

अब बहुत जल्द पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे अपनी आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेनों के साथ यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस, जो पहले से ही अपनी सेमी-हाई स्पीड और शानदार सुविधाओं के लिए जानी जाती है, अब एक नए अवतार में सामने आने वाली है। देश की पहली 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' सितंबर 2025 में पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। यह ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्रा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है, जो यात्रियों को आराम और गति का एक अनूठा संयोजन प्रदान करेगी।

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दरअसल, हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर 2025 से रेल नेटवर्क में शामिल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का निर्माण बेंगलुरु की भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई के सहयोग से किया जा रहा है। ट्रेन ने अपने हालिया परीक्षणों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की है। हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन किस रूट पर चलेगी।

वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन की खासियत

जानकारी के अनुसार, वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन में कई बेहतरीन सुविधांए मुहैया कराई जाएंगी। जिनमें सेंसर एक्‍ट‍िव इंटरकनेक्टिंग दरवाजे, टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट और टॉक-बैक यूनिट, यूएसबी चार्जिंग, रीडिंग लाइट, सुरक्षा कैमरे आदि दी जाएगी। ट्रेन एक्सिडेंट रोकने के लिए टक्‍कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ और एंटी-क्लाइम्बिंग टेक्‍नोलॉजी भी होगी। यह ट्रेन कुल 16 कोच वाली होगी। ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 1,128 होगी। सुरक्षा के लिए सभी कोच और महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: इन दिनों देश में लोग गर्मी से झुलस रहे है। लू औ तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 मई यानी कल देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी है। साथ ही कई राज्यों में 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Aaj Ka Mausam: नौतपा के बीच 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, इन 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत करीब 20 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast