Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: नौतपा के बीच 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, इन 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

Aaj Ka Mausam: नौतपा के बीच 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, इन 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

IMD Weather Alert: बीते काफी समय से देश के कई राज्य लू की चपेट में थे। उगलते सूरज से लोगों का हाल भी बेहाल कर दिया था। इस दौरान तापमान 45 के पार पहुंच चुका है। जिसके बाद 25 मई से नौतपा का दौर भी शुरु हो चुका है। जो  गर्मी की तपिश को और बढ़ाएगा। लेकिन इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। IMD ने ताजा अपडेट के अनुसार, नौतपा की चरम गर्मी के बीच अगले 48 घंटों में कई इलाकों में बादल छाएंगे और आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जो गर्मी से राहत दिलाएगी। 

दरअसल, इन दिनों उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लेकिन IMD ने तपिश कम होने के संकेत दिए हैं और देश के 20 से ज्यादा राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और नमी के प्रभाव के कारण हो रहा है। जिससे अधिकतम तापमान में 2-8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घर में बंद कर दिया है। लेकिन IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है। IMD ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। यानी नौतपा के बावजूद अगले 48 घंटे बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Also read: अब दिल्ली टू चंडीगढ़ सिर्फ 3 घंटे में, दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच फैलेगा एक्सप्रेस-वे का जाल

UP-हरियाणा मका मौसम

उत्तर प्रदेश में भी लोग गर्मी का मार झेल रहे हैं। लेकिन IMD ने पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान  50-70 km/h की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। हालांकि, हल्की बारिश के कारण उमस भी बढ़ सकती है।

इसके अलावा पजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी जारी है। दिन के समय सड़कें सूनसान हो जाती है। हालांकि, अगले दो दिनों तक ये सिलसिला जारी रहेगा। लेकिन 28-29 मई को ओले गिरने, आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने असम, मेघालय, अरुणाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक और 40-50 km/h की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। IMD के अनुसार, ओले गिरने की भी आशंका है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: इन दिनों देश में लोग गर्मी से झुलस रहे है। लू औ तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 मई यानी कल देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी है। साथ ही कई राज्यों में 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

अब दिल्ली टू चंडीगढ़ सिर्फ 3 घंटे में, दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच फैलेगा एक्सप्रेस-वे का जाल

Delhi-Amritsar Expressway: अब राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय हो सकती है। क्योंकि एक्सप्रेस-वे का बड़ा नेटवर्क तैयार होने जा रहा है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच यात्रा का समय 5-6 घंटे से घटकर 2 घंटे का हो जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast