Search KhabarFast

Press ESC to close

डेरा प्रमुख राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से आया बाहर, भारी सुरक्षा के बीच सिरसा पहुंचा

डेरा प्रमुख राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से आया बाहर, भारी सुरक्षा के बीच सिरसा पहुंचा

Haryana News: सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह वह सुनारिया जेल से 30 दिन की पैरोल पर रिहा हुआ। इसके बाद वह महंगी गाड़ियों के काफिले के साथ Sirsa स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे राम रहीम जेल से बाहर निकला और लगभग सवा 9 बजे सिरसा पहुंच गया। शुरुआत में उसके काफिले में चार गाड़ियां थीं, जिनमें दो पुलिस की बताई जा रही हैं। रास्ते में चार और वाहन शामिल हो गए। काफिले में टोयोटा लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर लेजेंडर जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं।

राम रहीम ने नेजिया मार्ग से डेरे के पिछले गेट से एंट्री ली। उसके पहुंचने की सूचना मिलते ही डेरे के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हालांकि शुरुआत में संगत की संख्या कम रही। स्थिति को देखते हुए सिरसा में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यह 16वां मौका है जब साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार हत्या मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो मिली है। इससे पहले इसी वर्ष 5 जनवरी को उसे 40 दिन की फरलो दी गई थी। उस दौरान वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में रहा था।

जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम की ओर से अपने अनुयायियों के लिए एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया, जिसमें उसने डेरे के अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

गौरतलब है कि राम रहीम 25 अगस्त 2017 से जेल में बंद है। उसे साध्वियों के यौन शोषण के दो मामलों में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति हत्या मामले में भी उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अनुग्रह योजना का विस्तार, पार्ट-टाइम कर्मचारियों के परिवार भी होंगे शामिल

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने अपनी अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना (Ex-Gratia Financial Assistance Scheme) का दायरा बढ़ाते हुए बड़ा निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार ने अपनी अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों के दिवंगत अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कर्मचारियों के परिवारों को भी 3 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है।

UP News: आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 6 की मौत; 19 घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast