Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में पेट्रोल पंप लूट का आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में पेट्रोल पंप लूट का आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

HARYANA NEWS: हरियाणा के करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। घटना मेरठ रोड पर आवर्धन नहर के पास हुई, जहां आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के कुल्हे के पास गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से काबू कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। सीआईए-1 इंचार्ज संदीप कुमार अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगा चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं रुका और पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने फायर किया, जो उसके कुल्हे के पास जा लगा। घायल अवस्था में उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Also read: डेरा प्रमुख राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर जेल से आया बाहर, भारी सुरक्षा के बीच सिरसा पहुंचा

बीती 2 मई शनिवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक अज्ञात युवक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद सेल्समैन से 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया और पैसे भी दे दिए। जिसके बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर लगातार आरोपी की तलाश की। करीब 23 दिन बाद गुप्त सूचना के आधार पर उसे मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव

Bihar News:बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

हरियाणा में अनुग्रह योजना का विस्तार, पार्ट-टाइम कर्मचारियों के परिवार भी होंगे शामिल

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने अपनी अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना (Ex-Gratia Financial Assistance Scheme) का दायरा बढ़ाते हुए बड़ा निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार ने अपनी अनुग्रह वित्तीय सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों के दिवंगत अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कर्मचारियों के परिवारों को भी 3 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast