Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत कॉरिडोर, सिर्फ 21 मिनट में पूरा होगा सफर

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत कॉरिडोर, सिर्फ 21 मिनट में पूरा होगा सफर

Namo Bharat Corridor: दिल्ली और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच तेज और आसान यात्रा के लिए नमो भारत (RRTS) का नया हाईस्पीड कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है और अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बताया कि इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक का सफर महज 20 से 21 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी।

कहां से शुरू होगा कॉरिडोर?

प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होगा और डीएनडी फ्लाईवे, नोएडा सिटी सेंटर, एनएसईजेड, सूरजपुर, परी चौक और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र से होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। इस मार्ग पर करीब 11 से 12 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। यह नया कॉरिडोर गाजियाबाद स्टेशन पर मौजूदा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से भी जुड़ा होगा। इससे मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले यात्रियों को बिना किसी परेशानी के जेवर एयरपोर्ट पहुंचने की सुविधा मिलेगी। गाजियाबाद से जेवर तक का लगभग 72 किलोमीटर का सफर 40 से 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

क्या है परियोजना की खास बात?

परियोजना की एक खास बात यह भी है कि भविष्य में इसे दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल परियोजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए नोएडा एयरपोर्ट पर एक समर्पित स्टेशन बनाने की योजना है। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट और बुलेट ट्रेन दोनों की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी। दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की तरह इस रूट पर भी नमो भारत ट्रेन और लोकल मेट्रो दोनों संचालित होंगी। नमो भारत ट्रेन में 6 से 8 कोच होंगे, जबकि स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए 3 कोच वाली मेट्रो ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जो सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी।

कई क्षेत्रों का होगा विकास

सरकार का मानना है कि इस कॉरिडोर के बनने से नोएडा फिल्म सिटी, यीडा क्षेत्र और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही लॉजिस्टिक्स, व्यापार और रियल एस्टेट सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत 15 जून 2026 से होने की उम्मीद है। ऐसे में यह हाईस्पीड कॉरिडोर एयरपोर्ट तक पहुंच को और अधिक सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। 

Also read: फिर बसने जा रही श्रीकृष्ण की नगरी, अलीगढ़-मथुरा-वृंदावन के बीच बनेगा खूबसूरत शहर; जानें नोएडा एयरपोर्ट से कितना पास

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Onion Price : चीनी के बाद प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट, दो हफ्ते के भीतर रेट हुआ डबल!

Onion Price Increase: देश भर में बढ़ती चीनी की कीमत ने रसोई की बजट को बिगाड़ दिया है। अब प्याज ने भी अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। दो हफ्तों के भीतर प्याज की कीमत हुई दोगुनी। अगस्त की शुरुआत में जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी, वहीं, अब इसका खुदरा भाव 60 से 70 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी है। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

टीएमसी के बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट ने थमाया नोटिस, अभिषेक बनर्जी ने दायर की है याचिका

SC Issues Notice To TMC Rebel: सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी के बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तरफ से सॉलिसिटर जनरल ने दलीलें रखीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast