Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,67 RAS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों में नई तैनाती

राजस्थान सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,67 RAS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों में नई तैनाती

Rajasthan: राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात अपने कार्मिक विभाग के माध्यम से RAS अधिकारियों के बड़े तबादले की सूची जारी की है। इस फेरबदल में कुल 67अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया गया है, जिनमें 32उपखण्ड अधिकारी शामिल हैं। सरकार की यह कार्रवाई राज्य प्रशासनिक तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने और जिलेवार प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए की गई है।

प्रमुख अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजमेर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) गजेंद्र सिंह राठौड़ को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आरएएस कैलाश चंद को जिला परिषद दौसा का CEO बनाया गया है। इसके अलावा एडीएम (जयपुर पूर्व) संजय कुमार माथुर, एडीएम (दौसा) रामस्वरूप चौहान, एडीएम (जयपुर-तृतीय) नरेंद्र कुमार वर्मा, और एडीएम (शाहपुरा-भीलवाड़ा) रामावतार कुमावत को भी नई तैनाती दी गई है।

जिलों में उपखण्ड अधिकारियों का भी स्थानांतरण

सरकार ने कई जिलों में उपखण्ड अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है। इनमें झुंझुनूं, करौली, जैसलमेर, भरतपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, प्रतापगढ़, झालावाड़, बूंदी, उदयपुर और बांसवाड़ा शामिल हैं। अधिकारियों के इन तबादलों का उद्देश्य जिलेवार प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और जनता को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना बताया गया है। राजस्थान सरकार की यह पहल प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast