Search KhabarFast

Press ESC to close

J&K उपचुनाव में CM उमर अब्दुल्ला को बड़ा झटका,नगरोटा और बडगाम में BJP-PDP ने मारी बाजी

J&K उपचुनाव में CM उमर अब्दुल्ला को बड़ा झटका,नगरोटा और बडगाम में BJP-PDP ने मारी बाजी

Jammu and Kashmir By Election: जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा। बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा ने अपने दिवंगत पिता और वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 42,350 वोटों के साथ 24,647 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के हर्ष देव सिंह को 17,703 वोट मिले, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस की शमीम बेगम तीसरे स्थान पर रहीं। मतगणना के दौरान देवयानी राणा ने लगातार बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत पर कब्जा किया।

देवयानी राणा का संदेश: परिवार और पार्टी का भरोसा

जीत के बाद देवयानी राणा ने कहा कि नगरोटा ने मेरे पिता को जिस तरह आशीर्वाद दिया, आज उसी तरह जनता ने मुझे भी समर्थन दिया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित सभी पार्टी नेताओं को उनका भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देती हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक देवयानी राणा अब राजनीति में पेशेवर दृष्टिकोण के साथ सेवा और निष्ठा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

बडगाम में पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को पछाड़ा

वहीं बडगाम विधानसभा सीट पर पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को बड़ा झटका दिया। पीडीपी के अगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने 21,576 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अगा सैयद महमूद अल-मोसावी को केवल 17,098 वोट मिले। इस जीत के साथ पीडीपी ने इलाके में अपनी पकड़ मजबूत की है और नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए यह नतीजा चिंता का विषय बन गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के कृष्णा नगर में जली हुई हालत में मिली स्टूडेंट की लाश, जांच में जुटी पुलिस, स्कूल बैग भी बरामद

Delhi News: दिल्ली के कृष्णा नगर में एक स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं क्लास की 18 साल की एक स्टूडेंट जली हुई हालत में मिली। पुलिस घटना के आस-पास के हालात की जांच कर रही है। बता दें की दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शनिवार को स्कूल से आग लगने की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली थी।

नकली पनीर की दिल्ली-NCR,UP समेत कई राज्यों में होती थी सप्लाई,राजस्थान में मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ा एक्शन

Deeg Mewat Fake Paneer Raid: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका हैं। ऐसे में राजस्थान के डीग में नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं। बता दें की मेवात इलाके में स्वास्थ्य और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने एक बहुत बड़ा एक्शन लिया है। डीग जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1800 किलो मिलावटी और जहरीला पनीर जब्त किया हैं।

Kal Ka Mausam 25 October 2026: उत्तर भारत और दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश और ठंड का ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam 25 October 2026 : देशभर में रविवार, 25 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast