
Sheetal Urf Simmi Chaudhary Murder: 16 जून, को हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके में रिलायंस नहर से मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी का शव बरामद हुआ। इस हत्याकांड ने हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हत्या के शक में पुलिस ने शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। सुनील ने बताया कि क्यों और कैसे उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
कहा-कैसे हुई हत्या?
जानकारी के अनुसार, 14 जून को सिम्मी हरियाणा के अहर गांव में एक म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए गई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गईं। अपनी बहन की कोई खबर नहीं मिलने पर नेहा ने 15 जून को मटलौदा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। छानबीन करने के बाद 16 जून की देर रात को सोनीपत के खरखौदा इलाके में रिलायंस नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ। जिसके गले और हाथों पर गहरे कट के निशान थे। जांच-पड़ताल करने के बाद शव पर मौजूद टैटू के आधार परउस युवती की पहचान हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी के रूप में हुई।
जांच को आगे बढ़ाने के बाद उसी रात पानीपत की एक नहर में एक कार बरामद हुई, जिसमें सिम्मी का बॉयफ्रेंड सुनील पाया गया। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि यह हादसा ना हो के एक सुनियोजित अपराध हो सकता है। इसी शक के आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद सुनील ने सिम्मी की हत्या की बात कबूल कर ली।
छानबीन में सच आया सामने
पुलिस की पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह और शीतल पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस ने बताया कि सुनील कुछ समय से सिम्मी से शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन शीतल ने शादी करने से मना कर दिया। क्योंकि शीतल शीतल शादीशुदा थीं और उनका एक बेटा भी था। लेकिन वह कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थीं। शादी के लिए मना करने का एक कारण यह भी था कि सुनील भी शादीशुदा था और उनका एक बेटा भी था।
इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने बताया कि 14 जून को सिम्मी और सुनील के बीच किसी बात पर तीखी बहस हुई। गुस्से में सुनील ने चाकू से सिम्मी का गला रेत दिया। जिसके बाद शव को रिलायंस नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं, सुनील ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए अपनी कार को पानीपत की एक नहर में धकेल दिया, ताकि यह लगे कि वह भी हादसे का शिकार हुआ। हालांकि, सुनील का यह झूठ ज्यादा समय के लिए टिक नहीं पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोनीपत के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुनील की कार, हत्या में इस्तेमाल चाकू, और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। जिसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कौन थी हरियाणवी मॉडल शीतल चौधरी?
23 वर्षीय शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी पानीपत की सतकरतार कॉलोनी की रहने वाली थीं। उन्होंने कुछ महीनों पहले ही हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडलिंग करनी शुरु की थी और कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी थीं। उन्होंने काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। बता दें, शीतल शादीशुदा थीं और उनका एक बेटा भी था। लेकिन वह कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थीं।
Leave a comment