NATIONAL MILK DAY 2022: भूलकर भी इन चीजों का दूध के साथ न करें सेवन, हो सकते हैं शरीर को बड़े नुकसान

NATIONAL MILK DAY 2022: भूलकर भी इन चीजों का दूध के साथ न करें सेवन, हो सकते हैं शरीर को बड़े नुकसान

नई दिल्ली: रोजमर्रा के जीवन में हम दूध का इस्तेमाल सेहत के फायदे के लिए करते हैं। माना जाता है कि दूध में मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। बच्चे हो या बड़े हर किसी को इसके रोजाना सेवन की सलाह दी जाती है। ज्यादातर घरों में ये तक कहा जाता है कि जो बच्चा रोजाना दूध पीता हैं वो हमेशा हेल्दी और एक्टिव रहता है। देखा जाए तो ये सच भी है, लेकिन दूध के साथ किन चीजों का सेवन किया जाए हमें इसकी जानकारी भी होनी चाहिए।

डॉक्टरों के अनुसार खाने में पाचन संबंधी परेशानियां, वजन बढ़ना और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। उड़द दाल और दूध दोनों ही पचने में समय लेते हैं। इन्हें एक ही वक्त में एक साथ लेने पर गैस की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिन्हें दूध के साथ लेना खतरनाक हो सकता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की कौन सी चीजे आपको दूध के साथ नहीं लेनी चाहिए। आइये जानते है इसके बारे में

दही के साथ दूध का इस्तेमाल न करें

दूध के साथ कभी भी दही नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने पर आपको एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दही खाने के एक से डेढ़ घंटे बाद व्यक्ति को दूध का सेवन करना चाहिए।

दूध के साथ फल का सेवन न करें

दूध पीने के तुरंत बाद या दूध के साथ कभी भी कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप अनानास, संतरा, आदि खट्टे फलों का सेवन दूध के साथ करते हैं तो इससे खाना अच्छे से डाइजेस्ट नहीं होता और उल्टी की संभावना रहती है। साथ ही जामुन, मूली भी दूध के बड़े दूश्मन माने जाते है।  

मछली के साथ दूध का सेवन ना करें

मछली सेवन के साथ दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये दोनों मिल जाने पर शरीर में जहर की तरह काम करते हैं और इससे त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।

ब्रेड बटर के साथ दूध का सेवन ना करें

अक्सर लोग नाश्ते में दूध का सेवन करते हैं। इस दौरान कुछ लोग ब्रेड बटर भी दूध के साथ खाते हैं। बता दें दूध अपने आप में शरीर के लिए पूरा आहार है। यदि आप इसके साथ अन्य चीजों का सेवन करते हैं तो इससे पेट में भारीपन महसूस होने लगता है और खाना पचने में समस्या आती है। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि एक साथ प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

 

केले और दूध के साथ ना करे सेवन

अक्सर लोग केले और दूध को एकसाथ खाना फायदेमंद समझते हैं, लेकिन, सच्चाई कुछ और है। दरअसल, केला और दूध एक साथ खाने से आपको पेट दर्द, लूज मोशन, कब्ज की समस्या हो सकती है। दूध अपने आप में कई पोषक तत्वों से भरा होता है इसलिए बेहतर है कि आप दूध को बिना किसी फूड या उसमें बिना कुछ मिलाएं पिए।

Leave a comment