Search KhabarFast

Press ESC to close

वैलेंटाइन डे प्रेमी के साथ मना रही थी शादीशुदा महिला, लड़कों ने की छेड़छाड़; विवाद में एक की मौत

वैलेंटाइन डे प्रेमी के साथ मना रही थी शादीशुदा महिला, लड़कों ने की छेड़छाड़; विवाद में एक की मौत

MP Crime: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 14फरवरी 2026वैलेंटाइन डे के दिन एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना हाईवे किनारे एक टपरी पर हुई, जहां एक शादीशुदा महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन डे मना रही थी। तीन युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी से 2लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 14फरवरी की शाम को खंडवा शहर के एक व्यस्त इलाके में स्थित टपरी पर महिला और उसका प्रेमी बैठे थे। वे वैलेंटाइन डे के अवसर पर साथ समय बिता रहे थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला के प्रेमी ने विरोध किया, जिससे बात बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

झड़प के दौरान चाकू चलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान  एक युवक भावेश पाल की मौत हो गई। जबकि, दूसरा घायल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जबकि महिला और उसका प्रेमी भी घटना में शामिल थे, लेकिन वे सुरक्षित हैं। 

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तार 

खंडवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से सबूत जुटाए। शुरुआती जांच में छेड़छाड़ के विरोध में हुई मारपीट और चाकूबाजी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास और छेड़छाड़ के आरोपों के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब आधार पहचान जरूरी

Delhi Electricity Subsidy:दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए आधार नंबर का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार के बिजली विभाग की 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना के मुताबिक, यह नियम सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी हो गया है।

L Murugun Resigns:केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; PM मोदी को चिट्ठी लिख बताई वजह

L Murugun Resigns:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया। मुरुगन ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि अब वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं।

Kal Ka Mausam 14 October: दिल्ली-UP-बिहार समेत देशभर में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा कल 14 अक्टूबर का मौसम

14 October Weather Update: मानसून की विदाई के बीच ठंडक का अहसास हो रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को अलग-अलग इलाकों मध्यम बारिश संभव है। जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के साथ बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा कल का मौसम।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast