Search KhabarFast

Press ESC to close

Himachal News: मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार की खुशियां तबाह, गहरी खाई में समाई गाड़ी; उजड़ गईं 7 जिंदगियां

Himachal News: मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार की खुशियां तबाह, गहरी खाई में समाई गाड़ी; उजड़ गईं 7 जिंदगियां

Chamba Road Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यहां मुंडन संस्कार की रस्म पूरी कर घर लौट रहे लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी की बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी।

कैसे हुआ हादसा?

हादसे के वक्त घटनास्थस पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। गांव वालों की पुलिस की मदद से सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बोलेरो ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद खुशी-खुशी घर की ओर लौट रहे थे। लेकिन चंबा के पहाड़ी इलाके में एक संकरी और घुमावदार सड़क ने उनकी खुशियां छीन लीं। अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर पड़ा।

Also read: Himachal News: हिमाचल में युवाओं के लिए बड़ा ऐलान, ई-टैक्सी और ई-रिक्शा पर मिलेगी 50% सब्सिडी

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जानकारी में सामने आया कि हादसे वाली जगह पर सड़क किनारे क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अगर सुरक्षा प्रबंध कड़े होते तो ये हादसा नहीं होता। फिलहाल, पुलिस तेज रफ्तार, सड़क की खराब स्थिति और घुमावदार मोड़ को हादसे का कारण माना गया है। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांत भी शुरु कर दी हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की सिरसा से खाटूश्याम जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने सिरसा से खाटूश्याम जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Punjab News: गुरदासपुर में अकाली दल नेता के घर पर हुई फायरिंग, पूर्व सरपंच ने भी की जवाबी फायरिंग, बाल-बाल बचे

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में सुबह के समय मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने किला लाल सिंह गांव के पूर्व सरपंच और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता के घर पर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि जब युवकों ने घर के गेट से गोलीबारी शुरू की, तब अकाली नेता जसवीर सिंह गिल अपने घर के आंगन में टहल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही वे तुरंत घर में घुस गए और अपनी जान बचाई। बाद में अकाली नेता ने भी अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोजपुर मुठभेड़ विवाद के बाद पुलिस पर उठे सवाल, SHO समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई एक मुठभेड़ और आरोपी की मौत का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast