Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: चरखी दादरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी 'रोहित उर्फ कातिया' गिरफ्तार

Haryana News: चरखी दादरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी 'रोहित उर्फ कातिया' गिरफ्तार

Charkhi Dadri Firing Case: हरियाणा के चरखी दादरी में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने 'रोहित उर्फ कातिया' नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, बीते दिन सिटी थाने के ठीक सामने कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में 7 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अंकित, कीर्तिमान, सूरज, अंकित (भिवानी), विजय उर्फ सन्नी, कृष्ण और अमित के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि तीन हमलावर पैदल आए और गाड़ी को ककर करीब  15-20 राउंड फायरिंग की। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी भागते हुए नजर आए। वहीं, घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसने रोहित गोदारा गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली।

Also read: Haryana News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं में 95% या ज्यादा अंक वालों को मिलेगी मेरिट में जगह, मिलेगा वजीफा

गोदारा गैंग का ऑडियो मैसेज

जानकारी के अनुसार, रोहित गोदारा गैंग के सदस्य ने खुद को नवीन बॉक्सर बताया और इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली। उसने दावा किया कि यह हमला अमित फतेहगढ़ी को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले में 2 लोगों की मौत भी हुई है, जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग लेता है।

इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने तुरंत छानबीन कर दी थी। मौके से कई सबूत जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा CCTV फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें आरोपियों को भागते हुए देखा गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: डीडीहाट से सहसपुर तक सड़क और पुलिया निर्माण...CM धामी ने कई विकास कार्यों के लिए ₹12.26 करोड़ की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड संख्या-86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹49.95 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण, विश्राम शेड एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹77.22 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में तैयार हो रहीं 98 महायोजनाएं, GIS प्लानिंग से होगा शहरों का विकास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रहीं महायोजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरेंगी। ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ संस्थानों की मदद से विभाग इसको अंतिम रूप देने में जुटा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast