Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: NHM कर्मचारियों के अंतर-जिला तबादले पर नई गाइडलाइन, इन कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Haryana News: NHM कर्मचारियों के अंतर-जिला तबादले पर नई गाइडलाइन, इन कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Haryana News: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्मचारियों के अंतर-जिला पुनर्नियोजन को लेकर नई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को दूसरे जिले में पुनर्नियोजन की सुविधा मिल सकेगी।

नई गाइडलाइन के अनुसार, पांच मुख्य श्रेणियों के कर्मचारियों को अंतर-जिला पुनर्नियोजन की सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य विशेष परिस्थितियों से गुजर रहे कर्मचारियों को उनके पारिवारिक और व्यक्तिगत हालात के अनुरूप राहत उपलब्ध कराना है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

अंतर-जिला पुनर्नियोजन की सुविधा में गंभीर, क्रॉनिक या जानलेवा बीमारी अथवा दिव्यांगता से पीड़ित कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा नाबालिग बच्चों का पालन-पोषण कर रहे एकल अभिभावक भी इस सुविधा के लिए पात्र होंगे। नई व्यवस्था में 35 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला कर्मचारी को भी शामिल किया गया है। वहीं निसंतान विधवा, तथा तलाकशुदा या न्यायिक रूप से अलग रह रही महिला कर्मचारी भी निर्धारित नियमों के तहत अंतर-जिला पुनर्नियोजन का लाभ ले सकेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: CM सैनी ने किसानों से किया नवाचार अपनाने का आह्वान, लागत घटाने और आय बढ़ाने पर जोर

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान की लागत घटे, मेहनत कम हो और फसल का लाभ बढ़े, वही तकनीक उसके लिए वास्तविक इनोवेशन है। किसी भी तकनीक की असली सफलता किसान के हिसाब-किताब की कॉपी में दिखाई देनी चाहिए। किसान के लिए वही तकनीक उपयोगी है, जो उसकी पहुंच में हो, आसानी से इस्तेमाल हो सके और जिसकी मरम्मत भी गांव के आसपास हो सके।

Haryana News: KMP और 152-D के किनारे 5 नए शहरों का प्लान, सिंगापुर की तर्ज पर होगा विकास

Haryana News: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आने वाले समय में यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की पहचान तथा गौरव का प्रतीक बनेगा।

Haryana News: पानीपत के डाडोला में बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, 53 लाख रुपये होंगे खर्च; विकास कार्यों को मिलेगी गति

Haryana News: हरियाणा के पानीपत के गांव डाडोला में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति को समर्पित भव्य अंबेडकर भवन का निर्माण 53 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भवन के निर्माण के लिए 21 लाख रूपए निजी कोष से, 21 लाख रूपए जिला परिषद तथा 11 लाख रूपए ब्लॉक समिति से प्रस्तावित किए गए हैं। इससे गांव में सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast