Funeral With Cricket Ball: मुंबई के चेंबूर इलाके में स्कूल बस पर पेड़ गिरने की वजह से 11 साल के विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई। जिसके बाद उसके अंतिम संस्कार किया गया।
विहान के परिजनों में अंतिम संस्कार के समय दुख और अविश्वास का माहौल था। परिवार के सदस्यों पड़ोसियों और बच्चों ने घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
क्रिकेट बॉल के साथ अंतिम संस्कार
परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वह हमारे के लिए सूरज की रोशनी की तरह था। वह बहुत होशियार था और क्रिकेट बहुत पसंद था। हमने उसका अंतिम संस्कार क्रिकेट बॉल के साथ किया, क्योंकि यह खेल उसके लिए बहुत मायने रखता था।
Also read: सूरज की रोशनी से बनेगा सस्ता हाइड्रोजन! जर्मनी के वैज्ञानिकों ने बनाई नई तकनीक
स्कूल बर पर पेड़ गिरने से हुआ हादसा
दरअसल, मुंबई में स्कूल से घर लौटते वक्त एक 11 साल के लड़के के लिए यह सफर जानलेवा साबित हुआ। चेंबूर क्षेत्र में सड़क किनारे लगा एक पुराना पीपल का पेड़ स्कूल बर पर गिर गया। जिसके कारण विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। जबकी चार छात्र घायल हो गए। यह हादसा लगभग दोपहर तीन बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास उस समय हुई, जब बस यूनिवर्सल हाई स्कूल के 13 छात्रों को उनके घर वापस छोड़ने जा रही थी।