Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, सुभाष नगर में कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान

Delhi News: दिल्ली में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, सुभाष नगर में कार ने ली डिलीवरी बॉय की जान

Subhash Nagar Road Accident: राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार की सुबह करीब 3बजे एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नजफगढ़ रोड पर सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास हुआ, जहां कार चालक की लापरवाही और ओवर स्पीडिंग के कारण यह दर्दनाक घटना घटी।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिल्ली के रघुबीर नगर निवासी 25वर्षीय नंद किशोर के रूप में हुई है. जो एक क्विक कॉमर्स कंपनी Zomato के लिए डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था। वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार था और ड्यूटी पर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही तिलक नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। घायल डिलीवरी बॉय को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार (हुंडई वर्ना) काफी तेज गति से आ रही थी और चालक नशे की हालत में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दूर तक उछलकर गिरा, कार के एयरबैग खुल गए और चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी चालक मोहित कुमार (27), जो नजफगढ़ का निवासी और एमसीडी कॉन्ट्रैक्टर है, को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में धारा 304A (लापरवाही से मौत), मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

द्वारका इलाके में भी ऐसा ही हादसा हुआ था

यह हादसा हाल ही में द्वारका इलाके में हुए एक इसी तरह के एक्सीडेंट के बाद हुआ है, जहां तेज रफ्तार वाहन ने किसी की जान ली थी। दिल्ली में डिलीवरी पर्सनल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि रात-दिन काम करने वाले इन युवकों को अक्सर ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ओवर स्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग से बचें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast