Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास मिला 19 साल की छात्रा का शव, सुसाइड नोट भी बरामद

Delhi News: राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास मिला 19 साल की छात्रा का शव, सुसाइड नोट भी बरामद

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन से एक सुसाइड का मामला सामने आया है। दरअसल, राजौरी गार्डन के मॉल ऑफ राजौरी के पास एक 19 वर्षीय BA तृतीय वर्ष के छात्रा का शव मिला है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई जब हेड कांस्टेबल अवधेश ने नियमित गश्त के दौरान शव को देखा। पश्चिम जिला DCP हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, घटना की सूचना राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन में तुरंत दर्ज कराई गई।

शव मिलने के बाद, एक क्राइम टीम और एक फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को घटनास्थल पर भेजा गया ताकि घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया जा सके। जांचकर्ताओं ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। हालांकि, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला। अधिकारियों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत औपचारिक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के सटीक हालातों की आगे की जांच जारी है।

Also read: Aaj Ka Mausam 9 August 2026: आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार; नहीं है कोई बड़ा अलर्ट

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?                                  

पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज में पढ़ती थी। सुसाइड के दौरान पुलिस को छात्रा के पास एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें लिखा हुआ था कि वह अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हैं। हालांकि, सुसाइड नोट ने डिप्रेशन का जिक्र किया गया था। क्योंकि छात्रा अपनी मां की मौत से सदमे में थी। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां की मौत साल 2021 में हुई थी, तब से ही वह डिप्रेशन से जूझ रही थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

झारखंड में दर्दनाक हादसा...मंत्री दीपिका पांडे की बेटी सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, जानें दुर्घटना की वजह

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की जिस कार में की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सवार थीं, वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की एक साथ मौत हो गई।

Aaj Ka Mausam 24 September: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बिहार-झारखंड तक पहुंचा, तूफानी हवाओं के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

24 September Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर 2026 गुरूवार को कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पीएम मोदी का सेवा यात्रियों को संदेश, बोले- ‘सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए’

PM Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि "एक पुरानी कहावत है कि जब कोई यात्रा से लौटता है और आप उन्हें प्रणाम करते हैं, तो उस यात्रा से मिले पुण्य का आधा हिस्सा प्रणाम करने वाले व्यक्ति को मिल जाता है इसलिए आज, इन सभी 'सेवा यात्रियों' को नमन करके, मैं भी उस पुण्य का आधा हिस्सा 'चुरा' रहा हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast