Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 9 August 2026: आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार; नहीं है कोई बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 9 August 2026: आज भी छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार; नहीं है कोई बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam 9 August 2026: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बीच आज यानी रविवार, 9 अगस्त को भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, आज दिल्ली के लिए भारी बारिश का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सुबह और शाम हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार सुबह से दोपहर तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद शाम के समय भी हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में हुई तेज बारिश के मुकाबले आज बारिश की रफ्तार कम रहने की उम्मीद है।

भारी बारिश से मिली राहत

दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को सफदरजंग मौसम केंद्र ने सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 98.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। यह पिछले दो वर्षों में अगस्त महीने में दिल्ली में हुई सबसे ज्यादा बारिश रही।

पहले 8 दिन में ही पूरा हुआ अगस्त का कोटा

दिल्ली में इस बार अगस्त की बारिश ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। महीने के शुरुआती आठ दिनों में ही सफदरजंग केंद्र पर 230.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। अगस्त में दिल्ली की सामान्य मासिक बारिश 233.1 मिलीमीटर मानी जाती है। यानी पूरे महीने की सामान्य बारिश के करीब-करीब बराबर पानी सिर्फ आठ दिनों में बरस चुका है।

आज तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश की गतिविधि कम होने के कारण दिल्ली के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह और शाम बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम की जानकारी जरूर देख लेने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज भले ही कोई बड़ा बारिश अलर्ट नहीं है, लेकिन देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। IMD ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में सप्ताह के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Also read: 'मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा...', प्रयागराज में युवाओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कल शनिवार 21 नवंबर को खुलेंगे बैंक, तीसरा शनिवार होने से नहीं रहेगी छुट्टी - चेक करें RBI लिस्ट

Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। कल 21 नवंबर को महीने का तीसरा शनिवार है और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं।RBI के नियम के मुताबिक बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए कल देशभर में SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, HDFC, ICICI, Axis समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे।

Delhi News: जब दिल्ली मना रही थी त्योहार, तब ड्यूटी पर डटे थे फायरफाइटर्स, 7 दिनों में संभालीं 1,098 इमरजेंसी कॉल; आशीष सूद ने की तारीफ

Delhi Firefighters: जब देश की राजधानी दिल्ली दिवाली, दशहरा जैसे त्योहार बना रही थी, तब फायर सर्विस विभाग एक मिनट के लिए भी सोया नहीं। अपने त्योहार से ज्यादा दूसरी की सेफ्टी को अहमियत थी। दरअसल, दिल्ली के होम मिनिस्टर आशीष सूद ने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने दशहरा, दिवाली और छठ पूजा समेत सात बड़े त्योहारों के दिनों में 1,098 इमरजेंसी कॉल का जवाब दिया, जिसमें 218 स्पेशल स्टैंडबाय यूनिट और 730 कर्मचारी सेंसिटिव जगहों पर तैनात थे।

भूल जाएंगे Hero-Bajaj की बाइक! आ रही रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल, कीमत होगी बेहद कम

Royal Enfield Upcoming Bike:रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब अपनी मोटरसाइकिलों को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रॉयल एनफील्ड 250cc सेगमेंट में नई बाइक लाने की योजना बना रही है। यह बाइक कंपनी की मौजूदा Hunter 350 से नीचे पोजिशन की जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast