Search KhabarFast

Press ESC to close

राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार ने भरा नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार ने भरा नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव 2026के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। हाल ही में नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी पुष्टि की और कहा कि वे पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहार की सेवा कर रहे हैं, अब संसद के उच्च सदन में जाकर राज्य के विकास के लिए योगदान देना चाहते हैं। इस कदम से बिहार में नया मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है, और पहली बार बीजेपी का नेता राज्य की कमान संभाल सकता है।

नीतीश कुमार का पोस्ट

नीतीश कुमार ने पटना में बिहार विधानसभा परिसर में सुबह करीब 11:30बजे नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ जदयू के अन्य उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार हैं। नामांकन के दौरान अमित शाह ने नीतीश कुमार का साथ दिया, जिससे एनडीए गठबंधन की मजबूती का संदेश गया। राज्यसभा चुनाव की तारीख 16मार्च तय है, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 9मार्च है। एनडीए बिहार की सभी 5सीटों पर कब्जा करने की तैयारी में है।

नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने हमेशा से लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद और अब राज्यसभा, सभी सदनों का सदस्य बनने की इच्छा रखी थी। उन्होंने बिहार की जनता का आभार जताया और कहा कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। राज्य के विकास के संकल्प पर वे कायम रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली नगर निगम में बड़ा बदलाव, भाजपा के प्रवेश वाही बने नए मेयर

दिल्ली नगर निगम की सियासत में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वाही को नया मेयर चुन लिया गया है।

पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, इथेनॉल ब्लेंडिंग नियमों में बदलाव का प्रस्ताव

भारत में सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast