वो शूटर जो बिहार की राजनीति में छाई...विदेश में जिनका दबदबा, अब नीतीश सरकार में मिली खास जगह

वो शूटर जो बिहार की राजनीति में छाई...विदेश में जिनका दबदबा, अब नीतीश सरकार में मिली खास जगह

Shooter Shreyasi Singh:बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। खेल की दुनिया से आईं शार्पशूटर श्रेयसी सिंह ने नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री पद संभाला है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली और इस कैबिनेट में श्रेयसी सिंह को शामिल किया गया। जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने हाल के विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार शमशाद आलम को 54,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। वह न केवल राजनीति में अपनी जगह बना रही हैं, बल्कि शूटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाकर 'बिहार की गोल्डन गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं।

श्रेयसी सिंह का राजनीतिक करियर

श्रेयसी सिंह का राजनीतिक करियर अपेक्षाकृत नया है, लेकिन प्रभावशाली है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं और 2020 में पहली बार जमुई से विधायक चुनी गईं। 2025 के चुनावों में उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी और अब नीतीश कुमार की एनडीए सरकार में मंत्री बन गईं। इस कैबिनेट में तीन महिला मंत्रियों में से एक श्रेयसी हैं, अन्य दो रमा निषाद और लेशी सिंह हैं। उनकी नियुक्ति को खेल और राजनीति के मेल के रूप में देखा जा रहा है, जहां वह युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकती हैं। श्रेयसी ने राजनीति में आने का फैसला अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने और बिहार के विकास के लिए लिया। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक श्रेयसी सिंह

लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि श्रेयसी सिंह को शूटिंग के जरिए पहचाना गया। वह 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर बिहार की पहली महिला शूटर बनीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। श्रेयसी ने ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जहां उन्होंने राइफल से बैलट तक का सफर तय किया। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित श्रेयसी ने एशियन गेम्स और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीते, जिससे भारत से बाहर उनकी धाक मजबूत हुई। उनकी सफलता ने बिहार जैसे राज्य से निकलकर वैश्विक मंच पर चमकने का उदाहरण पेश किया है।  

Leave a comment