HARYANA NEWS: दीपेंद्र हुड्डा ने BJP चुनाव और चुनाव आयोग पर जमकर साधा निशाना साधा, कहा- अब हरियाणा में कांग्रेस उतरेगी रोड पर

HARYANA NEWS: दीपेंद्र हुड्डा ने BJP चुनाव और चुनाव आयोग पर जमकर साधा निशाना साधा, कहा- अब हरियाणा में कांग्रेस उतरेगी रोड पर

HARYANANEWS: हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा वीरवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भिवानी बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सत्यजीत पिलानिया के आवास पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा से मिलकर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का काम किया है। इसके परिणाम जनता के सामने आए हैं। भ्रष्टाचार से भाजपा ने इतना पैसा इकट्ठा कर लिया और उस पैसे का प्रयोग व दुरुपयोग चुनाव में हर तरिके से किया जा रहा है। आज प्रजातंत्र पर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं। समान अवसर मिलना चाहिए, वह नहीं दिख रही है। प्रजातंत्र बचा रहेगा या नहीं, इसको लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि चुनाव आयोग से जो सवाल पूछे गए थे, वे एक भी सवाल का जवाब देने की बजाय, सत्तादल के ईशारे पर कुछ पूर्व अधिकारी व पूर्व जज जो एजडेस्टमेंट के लिए चुनाव आयोग से सवाल पूछने की बजाय जो प्रश्न पूछ रहे हैं नेता विपक्ष राहुल गांधी से प्रश्न पूछ रहे हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जो नतीजा आया है, वह जैसी इंडिया गठबंधन को उम्मीद थी। उसके अनुरुप नहीं आया। विस्तृत मंथन तो कांग्रेस का आला कमान करेगा। विश्लेषण करके जनता के सामने रखेंगे। इनता एक तरफा नतीजा, 90प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट आने लग जाए। जैसे भाजपा का महाराष्ट्र व बिहार में देखा। 90प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट पर प्रश्न चिह्न। हार-जीत एक अलग बात है। लेकिन हमारे देश के लोकतंत्र में इतना बड़ा स्ट्राइक रेट कभी भी नहीं देखा है। जो सभी के लिए विचारणीय है।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा में घोटाले सामने आ रहे हैं। डबल इंजन का अर्थ अब डबल इंजन से हरियाणा को लूटना हो गया है। हरियाणा में धान घोटाला सामने आया है। 40प्रतिशत तक भ्रष्टाचार का फिजिकल वेरिफिकेशन में गायब पाया। इस सीजन में बारिश के कारण जलभराव से पैदावार घटी थी। एक तरफ तो पैदावार घटी और पूरे प्रदेश में रिकार्ड खरीद हुई। किसान को एमएसपी भी नहीं मिली और उस पर भी कट लगा। बाजरा खरीदा नहीं। धान में नमी दिखाकर 400-500रुपए का कट। वहीं प्रदेश में रिकॉर्ड खरीद हुई। अधिकारियों ने राइस मिलर व बिचौलियों से मिलकर 40प्रतिशत धान खरीद में घोटाला हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए। एचटेट के तैयार व घोषित परिणाम में 1284अभ्यार्थियों का अंतर आया। इसमें प्रश्न उठ रहा है कि पहले से तैयार परिणाम किस कारण से संशोधित किया। हर रोज अंधेर नगरी व नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं।

अभय चौटाला के बयान पर ली चुटकी

अभय चौटाला ने कांग्रेस के वोट चोरी के मुद्दे पर कहा था कि अगर कांग्रेस वोट चोरी की बात कह रही है तो उसको चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था। इस पर दीपेंद्र हुड्‌डा ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस पार्टी का जनाधार ना बचा हो हरियाणा में। हरियाणा के लोगों ने जिस पार्टी को अस्वीकार कर दिया हो। लोगों ने अस्वीकार कर दिया तो उनके सवालों का जवाब क्या दें। मैं उनके सवालों का जवाब देना ठीक नहीं समझता। लाठो लक्ष्मी योजना को लेकर कहा कि भाजपा ने हर महिला को इसका लाभ देने की बात कही थी। लेकिन आज उस पर सर्तें इतनी लगा दी कि सभी महिलाओं को नहीं मिला। इनकी कथनी व करनी में अंतर रहता है। एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि यह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। एसवाईएल के पानी पर हक व अधिकार हरियाणा का है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा इस तरफ कोई कदम उठाया दिखाई नहीं दे रहा। इस पर हरियाणा में सभी दल एकजुट हैं, लेकिन भाजपा एसवाईएल का पानी नहीं दिवाल रही।

यह हम नहीं बता रहे, जस्टिस रिपोर्ट में आया- दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में अपराध के मुद्दे पर दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि हरियाणा आज अपराध के मामले में देश में सबसे खराब है। यह हम नहीं बता रहे, जस्टिस रिपोर्ट में आया। हरियाणा की पुलिस का प्रदर्शन यूपी व बिहार की पुलिस से भी पीछे हैं। केंद्र सरकार तो कह रही है कि सबसे ज्यादा गिरावट हरियाणा की पुलिस में आई है। केंद्र सरकार के अनुसार हरियाणा अपराध में सबसे आगे है। हरियाणा आज फिरौती प्रदेश बन गया है। आज ऐसी स्थिति आ गई कि एडीजीपी व एएसआई लेवल के अधिकारियों को सुसाइड करना पड़ रहा है। जो चिंता की बात है। कोई नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। ऐसी स्थिति इसलिए बनी कि पुलिस प्रशासन को पता है कि सत्ता की डोर कहीं ओर है।

 

Leave a comment