Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव इस वक्त सियासी अखाड़े का केंद्र बना हुआ है। यहां से मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद उनके समर्थक भड़क गए।
भाजपा ने दतिया उपचुनाव में आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद ये तक चर्चा होने लगी की नरोत्तम मिश्रा उपचुनाव लड़ सकते हैं। शिवसेना ( उद्धव गुट ) की तरफ से उनको चुनाव लड़ने का ऑफर तक मिल गया। हालांकि, नरोत्तम मिश्रा के सुर अब नरम पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
दिल्ली के लिए रवाना हुए नरोत्तम मिश्रा
शनिवार यानी 11 जुलाई को नरोत्तम मिश्रा ने सीएम मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री अजय जामवाल स मुलाकात की। अब बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। चर्चा है कि वह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर सकते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए ऐलान किया कि वह दतिया सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष तिवारी के नामांकन में शामिल रहेंगे। उन्होंने दतिया से भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि सब ठीक हो जाएगा।
Also read: मध्य प्रदेश में 2 ज्यादा बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, 25 पुराना नियम किया गया निरस्त
दतिया में 30 जुलाई को उपचुनाव
मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2003 के चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने हरा दिया था। राजेंद्र भारती को कुछ दिन पहले अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार देते हुए विधानसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहरा दिया है। राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद खाली हुई दतिया सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मदतान 20 जुलाई होगा और नतीजे 3 अगस्त को आने हैं।