इसे कहा जाता है भारत का बरमूडा ट्रायंगल, अब तक इस रहस्यमयी जगह ने कई लोगों की ली है जान

इसे कहा जाता है भारत का बरमूडा ट्रायंगल, अब तक इस रहस्यमयी जगह ने कई लोगों की ली है जान

Bermuda Triangle: दुनिया में ऐसी-ऐसी जगह है जिसका राज आज तक नहीं खुल पाया है। इतना ही नहीं इस रहस्य की राज खोलने में वैज्ञानिक भी फेल हो गए है। ऐसे में एक ओर रहस्यमय जगह के बारे में बताएंगे। जिसका राज कोई नहीं सुलझा पाया है। वैसे इन जगहों के रहस्य में सबसे ज्यादा मशहूर बरमूडा ट्रायंगल है जो कि अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में भी एक ऐसा ही बरमूडा ट्रायंगल मौजूद है, जिसने आज तक कई जहाजों को निगल लिया है।

बता दे कि भारत में बरमूडा ट्रायंगल का पहला हादसा 1944  में हुआ था। वही 4 मई 1944 मैं अमेरिकी सेना का लड़ाकू विमान दूसरे विमान से टकरा गया था जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी।आजादी से पहले यहां विमानों के अचानक गुम होने का सिलसिला शुरू हुआ था।यहां आखरी बार विमान दुर्घटना 2018 में हुई थी जिसमें पायलट की जान बच गई थी। इसके अलावा केवल उड़ीसा में ही नहीं बल्कि अरुणाचल प्रदेश से सटे कई पहाड़ी इलाके ऐसे हैं जहां प्लेन क्रैश होने की खबरें सामने आती रही है।

वहीं जानकारों का कहना है कि यहां ज्यादातर हादसे मौसम के खराब होने की वजह से होते हैं। उड़ीसा के मुकाबले यहां का मौसम ज्यादा खराब रहता है। प्लेन के रूट पर कभी जीरो विजिबिलिटी हो जाती है तो कभी अचानक से तेज हवाएं चलने लगती है और आंधी तूफान जैसे हालात बन जाते हैं। किस वजह से ज्यादातर हादसे होते हैं।इसके अलावा यहां एक विमान हादसा 2019 में हुआ था जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही दुर्घटना में खोजबीन के 15 दिन बाद विमान का मलबा मिला लेकिन कोई भी जिंदा नहीं था।

Leave a comment