
Ajab-gajab: दुनिया में कई रहस्यमयी जगह है जिनमें से कुछ का वैज्ञानिक भी आज तक पता नहीं लगा पाए है। ऐसे में एक गांव है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यहां गया हुआ इंसान कभी वापस लौटकर नहीं आता है वैसे तो कई ऐसी जगहें है जहां जाने के बाद कोई लौटकर नहीं आता है और ना ही आज तक कोई लौटकर आया है। लेकिन जिस जगह के बारे में आपको बता रहे है वह थोड़ी अलग है। चलिए आपको बताते है।
रूस में मौजूद है रहस्यमयी गांव
दरअसल रूस के उत्तरी ओसेटिया में बसा एक दर्गाव्स गांव है। इस रहस्यमयी गांव को मुर्दों का शहर भी कहा जाता है। वहीं दर्गाव्स गांव में जाने वाला वापस लौटकर नहीं आता है। यह इलाका बेहद ही सुनसान है। डर की वजह से इस जगह पर कोई भी आता-जाता नहीं है। यहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच बसे इस गांव में पत्थरों से बने करीब 99तहखाने के आकार के घर हैं।
तहखाने में तबदील है घर
वहीं इन तहखाने वाले घरों में स्थानीय लोगों ने अपने परिजनों के शव दफन किए थे। इनमें से कुछ मकान चार मंजिला भी हैं। कहा जाता है कि इन कब्रों का निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया था। अब ये एक विशाल कब्रिस्तान में बदल चुका है। हर इमारत एक परिवार से संबंधित है, जिसमें सिर्फ उसी परिवार के सदस्यों को दफनाया गया है।
स्थानीय लोगों की मानें तो इस जगह को लेकर अलग अलग मान्यताएं के बारे में बताते है। लोगों का कहना है कि इन तहखाने नुमा इमारतों में जो भी जाता है वह लौटकर नहीं आता। हालांकि, यह बात बिल्कुल सच साबित नहीं हो रही है। पिछले कुछ सालों में पर्यटक इस जगह के रहस्य को जानने के लिए आते रहते हैं। इस जगह तक पहुंचने का रास्ता काफी खतरनाक है। पहाड़ियों के बीच तंग रास्तों से होकर यहां पहुंचने में तीन घंटे का समय लगता है।
Leave a comment