KKR की चुनौती को कैसे पार करेगी मुंबई इंडियंस? जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल

KKR की चुनौती को कैसे पार करेगी मुंबई इंडियंस? जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल

MI Vs KKR Match: सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के हाई स्कोरर रहने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मैच भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस इस आईपीएल सीजन की पहली जीत का इंतजार कर रही है। इस मैच में ब्लू आर्मी यानी मुंबई इंडियंस दो मैचों की हार के जख्म पर जीत का मरहम लगाने उतरेगी। तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश भी सीजन की दूसरी जीत हासिल करने की होगी।
 
प्वाइंट्स टेबल पर एक नजर
प्वाइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस सबसे निचले पायदान पर काबिज है। बता दें कि मुंबई इंडियंस को अबतक खेले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मुंबई की कोशिश सीजन की पहली जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में थोड़ा ऊपर आने पर रहेगी। बात अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की करें तो वो दो अंकों के साथ छठे पायदान पर है। कोलकाता को दो मैचों में सिर्फ एक में ही जीत हासिल हुई है। अच्छी बात ये है कि कोलकाता ने अपने आखिरी मैच में जीत हासिल की थी और उसके खिलाड़ी उत्साह से लबरेज होकर ग्राउंड पर उतरेंगे।
 
हेड टू हेड क्या है अपडेट?
आंकड़ों पर नजर डालें तो ये मुंबई इंडियंस के पक्ष में हैं।  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस मजबूत दिखाई दी है। दोनों के बीच अबतक 34 बार भिड़ंत हुई है जिसमें मुंबई ने 23 बार बाजी मारी है। बात अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की करें तो उसने मुंबई को 11 मैचों में पटखनी दी है। मुंबई के खिलाफ कोलकाता का सर्वाधिक स्कोर 232 रन है वहीं मुंबई का कोलकातका के अंगेस्ट हाइएस्ट स्कोर 210 है। 
 

Leave a comment